VTM Breaking News: Dainik Bhaskar

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Showing posts with label Dainik Bhaskar. Show all posts
Showing posts with label Dainik Bhaskar. Show all posts

Friday, January 08, 2021

जिला परिषदों कार्यालयों के रिक्त पदों पर सरकारी सेवा से रिटायर्ड कर्मियों को नियुक्त किया जा सकेगा। इससे जिलों में कर्मियों की कमी से विकास कार्य में आने वाली बाधा काफी हद तक कम होगी। गुरुवार को राज्य के सभी 38 जिलों के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) और जिला परिषद अध्यक्षों की कार्यशाला के अवसर पर ये निर्देश दिए गए। कार्यशाला को राज्य के दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डीडीसी से कहा गया कि वे जिला परिषदों के रिक्त पदों की सूची विभाग को भेजें ताकि उन पदों पर स्थायी नियुक्ति की कार्रवाई शुरू की जा सके। इस मौके पर 15वें वित्त आयोग की राशि से पुरानी नदियों की धार वाले क्षेत्रों की सफाई, जमींदारी बांधों का जीर्णोद्धार समेत जल संचयन से जुड़ी अन्य योजनाओं पर खर्च करने का निर्देश दिया गया। अधिकारी और जनप्रतिनिधि समन्वय बना कर विकास करें उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि समन्वय बना कर विकास करें। इस वर्ष अब तक पंचायती राज व्यवस्था के तहत भेजी गई ढ़ाई सौ करोड़ का राशि का तेजी से सदुपयोग करें ताकि अगली राशि भेजी जा सके। वहीं उपमुख्यमंत्री सह पंचायती राज मंत्री रेणु देवी ने कहा कि विकास कार्यों में कठिनाई हो तो सीधे हमसे बात कर सकते हैं। इसके लिये हम हमेशा उपलब्ध हैं। खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने में कोताही न करें। कई डीडीसी और जिला परिषद अध्यक्षों ने भी अपने विचार रखे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद।

Friday, January 08, 2021 0
जिला परिषदों कार्यालयों के रिक्त पदों पर सरकारी सेवा से रिटायर्ड कर्मियों को नियुक्त किया जा सकेगा। इससे जिलों में कर्मियों की कमी से विकास...
Read more »

जदयू और भाजपा के बड़े नेता जब गुरुवार को मिले, तो कैबिनेट विस्तार और विधानपरिषद सदस्यों के चयन के मुतल्लिक गलियारे में खासी चर्चा रही। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार पर जदयू और भाजपा के बीच सहमति लगभग बन गई है; अगले हफ्ते यानी खरमास के बाद विस्तार संभावित है। पूछे जाने पर दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि कैबिनेट विस्तार कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। यह उपयुक्त समय पर हो जाएगा। हालांकि उन्होंने इसकी तारीख नहीं बताई। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव का कहना था कि हमारा पूरा शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संपर्क एवं चर्चा में है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि हमलोगों के बीच बराबर संवाद कायम है। कैबिनेट विस्तार कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। सब लोगों से बात करके यह काम उपयुक्त समय पर हो जाएगा। भूपेंद्र यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल पहले आरसीपी सिंह से जदयू कार्यालय में मिले। भूपेंद्र ने आरसीपी को जदयू का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। आरसीपी ने कहा कि उनसे कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। बाद में भूपेंद्र यादव, डॉ. संजय जायसवाल तथा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी मुख्यमंत्री आवास गए। वहां उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हुई। बताया जाता है कि बातचीत का खास एजेंडा कैबिनेट विस्तार तथा विधानपरिषद के सदस्यों का चयन रहा। हालांकि, दोनों दलों ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया। हम लोग हमेशा खुश रहते हैं : आरसीपी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि हमलोग हमेशा खुश रहते हैं। दुख की क्या बात है? उनसे अरुणाचलप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सवाल पूछा गया था। ध्यान रहे कि अरुणाचलप्रदेश में भाजपा ने जदयू के 6 विधायकों को अपने साथ कर लिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह व भाजपा नेता भूपेंद्र यादव।

Friday, January 08, 2021 0
जदयू और भाजपा के बड़े नेता जब गुरुवार को मिले, तो कैबिनेट विस्तार और विधानपरिषद सदस्यों के चयन के मुतल्लिक गलियारे में खासी चर्चा रही। माना ...
Read more »

जिले के प्रत्येक पैक्स को हर दिन 10 मीट्रिक टन धान की खरीदारी करनी है। इस लक्ष्य के अनुरूप पंचायत और प्रखंड का लक्ष्य तैयार किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम चंद्रशेखर सिंह ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को प्रतिदिन धान और चावल जमा होने की मॉनिटरिंग करने और विस्तृत प्रतिवेदन लेकर ही बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 9 से 11 जनवरी तक सभी पंचायतों में किसानों का सर्वेक्षण संबंधी विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इस अभियान के तहत सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक पंचायत में घर-घर भ्रमण कर किसानों से समन्वय स्थापित करेंगे। धान विक्री करने के इच्छुक किसानों का नाम, पता, धान की मात्रा संबंधी रिपोर्ट तैयार कर प्रखंड को देंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने कहा कि गुरुवार को 570 किसानों से 3864.041 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की गयी है। अबतक 7342 किसानों से 52256.875 मीट्रिक टन धान की खरीद की गयी है। अबतक किसानों को 63 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। अबतक 279 लाट चावल यानी 7803 मीट्रिक जमा किया गया है। इस मौके पर खाद्य निगम जिला प्रबंधक राज्य प्रवीण कुमार दीपक, केंद्रीय सहकारिता बैंक प्रबंध निदेशक लवली भी थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक करते डीएम चंद्रशेखर सिंह।

Friday, January 08, 2021 0
जिले के प्रत्येक पैक्स को हर दिन 10 मीट्रिक टन धान की खरीदारी करनी है। इस लक्ष्य के अनुरूप पंचायत और प्रखंड का लक्ष्य तैयार किया जाएगा। समी...
Read more »

शादी कार्ड के व्यवसायी मनोज कुमार की मां चंपा देवी के खाते से साइबर अपराधियाें ने क्लोन चेक से पांच लाख रुपए का आरटीजीएस कर लिया। चंपा देवी का बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक के खेतान मार्केट की शाखा में है। एक जनवरी को उनके खाते से मनेर के रहने वाले किसी रणवीर के बैंक अकाउंट में पांच लाख आरटीजीएस किया गया। दो जनवरी को जब उन्होंने आरटीजीएस का मैसेज देखा, तब वे भागे-भागे बैंक पहुंचे। इस संबंध में लंगरटोली के रहने वाले मनोज की मां ने पीरबहोर थाने में मामला दर्ज कराया है। चंपा देवी ने आरोप लगाया कि बैंककर्मियों और संबंधित खाताधारक जालसाज की मिलीभगत से उनके खाते से पांच लाख निकाला गया है। थानेदार रिजवान अहमद ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस खाते में पैसे का ट्रांस्फर हुआ है, उसके पते का सत्यापन किया जा रहा है। संबंधित बैंककर्मियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। मूल चेक बैंक में जमा रहा और क्लोन चेक से हो गया ट्रांस्फर: व्यवसायी मनोज ने बताया कि उन्होंने 21 दिसंबर को पांच लाख का चेक नंबर 051245 अशोक गुप्ता के नाम से जारी किया था। मनोज ने कहा कि मैंने खुद चेक को मछुआ टोली स्थित यूनियन बैंक में जमा किया था। एक जनवरी तक मेरा चेक कैश नहीं हुआ तो मैं बैंक भी गया यह कहने की चेक कैश कर दें। तभी एक जनवरी को उसी चेक नंबर का क्लोन चेक पीएनबी में आरटीजीएस हो गया। पीड़ित पक्ष ने यूनियन बैंक के कर्मियों पर लापरवाही और पीएनबी के कर्मियों पर साइबर शातिरों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। चेक क्लियर करने से पहले बैंक ने नहीं किया फोन मनोज ने कहा कि आरटीजीएस होने का मैसेज एक जनवरी को ही आ गया था, लेकिन हमने दो जनवरी को मैसेज देखा। तब मेरे होश उड़ गए। व्यवसायी ने कहा कि बड़े अमाउंट के चेक में बैंक हमेशा खाताधारक को फोन करती है। ऐसा नियम है। लेकिन, इस बार पांच लाख के आरटीजीएस में बैंक से कोई फोन नहीं आया, जबकि चेक लेकर न तो मैं गया था और न ही मेरी मां। मनोज ने इस बाबत बैंक से जब पूछा तो कहा गया कि आपका फोन नहीं लगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Five lakhs taken out of businessman's mother's account by cloning checks

Friday, January 08, 2021 0
शादी कार्ड के व्यवसायी मनोज कुमार की मां चंपा देवी के खाते से साइबर अपराधियाें ने क्लोन चेक से पांच लाख रुपए का आरटीजीएस कर लिया। चंपा देवी...
Read more »

स्वयं को विदेशी महिला बताकर तीन करोड़ डॉलर ट्रांसफर किए जाने के झांसे में फंसे इंडियन बैंक शाखा ओरियंटल कॉलेज गुलजारबाग के शाखा प्रबंधक अजय कुमार 3.57 लाख रुपए की ठगी के शिकार हो गए। उन्होंने जब आगे रुपए देने से मना किया, तब विदेशी महिला ने यूके के राजदूत को मैसेज भेजकर कार्रवाई की धमकी दी। खाजेकलां थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खाजेकलां थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर के मुताबिक शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी यूनाईटेड किंगडम की इवेन्स ग्रेग नामक विधवा महिला से मोबाइल पर दोस्ती और वाट्सएप पर चैटिंग होने लगी। महिला ने उन्हें बताया कि उसके पास तीन करोड़ डॉलर हैं। एक छोटी बच्ची है। उनके दिवंगत पति की अंतिम इच्छा थी कि बेटी को डॉक्टर बनाएं। महिला ने इस प्रकार से शाखा प्रबंधक को विश्वास में लिया। 27 अक्टूबर को शाखा प्रबंधक के मोबाइल पर कॉल आया कि मुंबई एयरपोर्ट पर आपके परिचित को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया है, उनके पास आपके लिए भी कीमती उपहार है। आपके उपहार को रिलिज कराने के लिए कस्टम के अधिकारी 65 हजार रुपए की डिमांड कर रहे हैं। शाखा प्रबंधक ने केनरा बैंक के खाते से 65 हजार रुपए भेज दिया। इसके अलावा पांच हजार रुपए और महिला के खाने के लिए दिए। पैसे देने से मना करने पर दी धमकी पुलिस ने बताया कि यह रकम मुंबई के पंकज दया ठाकुर के खाते में ट्रांसफर की गई। इसके बाद ग्रेग ने फिर 2.87 लाख रुपए मांगे। महिला की मदद के ख्याल से शाखा प्रबंधक ने यह राशि भी दिल्ली के नितिन कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद जब महिला ने पौने पांच लाख रुपए मांगे, तब शाखा प्रबंधक को ठगे जाने का एहसास हुआ। उन्होंने रुपए देने से इनकार कर दिया। तब ग्रेग ने यूके के राजदूत को मैसेज भेजकर कार्रवाई की धमकी दी। खाजेकलां थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bank fraud amounting to 3.57 lakhs, fraudulent turned into foreigner

Friday, January 08, 2021 0
स्वयं को विदेशी महिला बताकर तीन करोड़ डॉलर ट्रांसफर किए जाने के झांसे में फंसे इंडियन बैंक शाखा ओरियंटल कॉलेज गुलजारबाग के शाखा प्रबंधक अजय ...
Read more »

पुलिस महकमे में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब फतुहा थाने से न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा डकैती का आरोपी कैदी फोरलेन पर टेम्पो से कूदकर फरार हो गया। जानकारी होते ही कई पुलिस पदाधिकारी फोरलेन पर पहुंचे तथा फोरलेन के चारों तरफ खोजबीन की लेकिन कैदी नहीं मिला। टेम्पो पर फतुहा पुलिस के चार जवान उक्त कैदी समेत दो कैदियों को लेकर फोरलेन के रास्ते न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रहे थे। जैसे ही टेम्पो फोरलेन पर आरओबी से आगे बढ़ा तो उक्त कैदी ने शाल के अंदर तेज हथियार से रस्सी को काट लिया तथा चलते टेम्पो से कूदकर फरार हो गया। फरार कैदी दीदारगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला सुजीत चौधरी है, जिसे बुधवार की शाम वर्ष 2014 में हुए एक लूटपाट व डकैती के मामले में फतुहा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि स्थानीय पुलिस इस संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज करती रही लेकिन थोड़े समय बाद ही पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने इस जानकारी की पुष्टि कर दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Accused of robbery being taken for appearance in court in Fatuha jumped from tempo, absconding

Friday, January 08, 2021 0
पुलिस महकमे में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब फतुहा थाने से न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा डकैती का आरोपी कैदी फोरलेन पर टेम...
Read more »

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बड़ी फैक्टरी नहीं है, फिर भी बिहार की तरक्की हो रही है और प्रति व्यक्ति आमदनी भी बढ़ रही है, इसका कारण आप सभी लोग हैं। नीतीश, गुरुवार को गंगा प्रसाद उत्क्रमित उच्च विद्यालय (दमगाड़ा, पूर्णिया) में जीविका (ग्रामीण विकास विभाग) द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा-हमारा लक्ष्य जीविका समूहों के कार्यों को और अधिक विस्तारित करना है। उन्होंने दीदियों से आग्रह किया-नई पीढ़ी को मिसगाइड न होने दें, इससे रोकें। कुछ लोग इन्हें गुमराह कर गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश में हैं। बैंकिंग के काम के बारे में दीदियों को पढ़े-लिखे लोगों से ज्यादा जानकारी मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया कि कैसे 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका समूह शुरू किया गया और कैसे अब इसकी संख्या 10 लाख से भी ज्यादा हो गई है। इन समूहों से 1 करोड़ 20 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य तय था, आज इससे ज्यादा महिलाएं इससे जुड़कर काम कर रही हैं। दीदियों को बैंकिंग प्रणाली के विषय में जितनी जानकारी है, उतना पढ़े लिखे लोगों को भी नहीं है। जीविका समूहों के कारण महिलाएं काफी जागृत और प्रेरित हो रही हैं। यहां एग्रो प्रोड्यूसर ग्रुप द्वारा बहुत अच्छा काम हो रहा है। बड़े पैमाने पर मक्के की खेती हो रही है, इसका लोगों को लाभ मिल रहा है। हमने पंचायती राज एवं नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया, इससे महिलाओं में काफी जागृति आयी है। साइकिल, पोशाक योजना बेहतरीन परिणाम सामने हैं। पिछले वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में लड़कियों की संख्या लड़कों से भी ज्यादा थी। सबको यहीं मिलेगा रोजगार का मौका मुख्यमंत्री ने कहा-लॉकडाउन के कारण जितने लोग बिहार आए हैं, हम चाहते हैं कि उन्हें यहीं रोजगार का अवसर प्राप्त हो, मजबूरी में किसी को बाहर नहीं जाना पड़े। यहां आये लोगों द्वारा पश्चिम चंपारण में अन्य चीजों के अलावा कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में काफी अच्छा काम शुरू हुआ है। स्टॉल को देखा मुख्यमंत्री ने स्टॉल एवं प्रदर्शनी को देखा। मक्का खरीदने की पूरी प्रक्रिया का डेमो देखा। उनको बताया गया कि किस तरह दीदियां मक्का को खरीद कर उसे बाजार तक बेचती हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि प्रचार-प्रसार सामग्रियों पर अंग्रेजी की जगह स्थानीय स्तर की भाषा का उपयोग किया जाए, ताकि लोग आसानी से उसे समझ सकें। मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल में चलने वाले दीदी की रसोई के तहत बनने वाली खाद्य सामग्री की पूरी व्यवस्था को जाना; इस काम में लगे लोगों से बातचीत की। अरण्यक एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जीविका दीदी श्रीमती किरण देवी ने 2009 में शुरू हुई कंपनी के अब तक के सफर को बताया। अर्पण महिला संकुल संघ से जुड़ी मधु देवी ने अपनी संस्था के कार्यकलापों को बताया। ये भी थे मौजूद इस दौरान जल संसाधन व ग्रामीण विकास मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संतोष कुमार कुशवाहा, विधायक लेसी सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, बीमा भारती, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल राहुल रंजन महिवाल, आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी, सचिव ग्रामीण विकास व जीविका के सीईओ बाला मुरुगन डी., डीएम राहुल कुमार, एसपी दयाशंकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today स्टॉल और प्रदर्शनी का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार।

Friday, January 08, 2021 0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बड़ी फैक्टरी नहीं है, फिर भी बिहार की तरक्की हो रही है और प्रति व्यक्ति आमदनी भी बढ़ रही है, इसका...
Read more »

Featured post

https://ift.tt/OgN0a37

from Khaskhabar.com Jokes RSS Feeds https://ift.tt/4JeKcuR https://ift.tt/OgN0a37

Post Bottom Ad