जदयू और भाजपा के बड़े नेता जब गुरुवार को मिले, तो कैबिनेट विस्तार और विधानपरिषद सदस्यों के चयन के मुतल्लिक गलियारे में खासी चर्चा रही। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार पर जदयू और भाजपा के बीच सहमति लगभग बन गई है; अगले हफ्ते यानी खरमास के बाद विस्तार संभावित है। पूछे जाने पर दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि कैबिनेट विस्तार कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। यह उपयुक्त समय पर हो जाएगा। हालांकि उन्होंने इसकी तारीख नहीं बताई। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव का कहना था कि हमारा पूरा शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संपर्क एवं चर्चा में है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि हमलोगों के बीच बराबर संवाद कायम है। कैबिनेट विस्तार कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। सब लोगों से बात करके यह काम उपयुक्त समय पर हो जाएगा। भूपेंद्र यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल पहले आरसीपी सिंह से जदयू कार्यालय में मिले। भूपेंद्र ने आरसीपी को जदयू का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। आरसीपी ने कहा कि उनसे कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। बाद में भूपेंद्र यादव, डॉ. संजय जायसवाल तथा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी मुख्यमंत्री आवास गए। वहां उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हुई। बताया जाता है कि बातचीत का खास एजेंडा कैबिनेट विस्तार तथा विधानपरिषद के सदस्यों का चयन रहा। हालांकि, दोनों दलों ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया। हम लोग हमेशा खुश रहते हैं : आरसीपी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि हमलोग हमेशा खुश रहते हैं। दुख की क्या बात है? उनसे अरुणाचलप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सवाल पूछा गया था। ध्यान रहे कि अरुणाचलप्रदेश में भाजपा ने जदयू के 6 विधायकों को अपने साथ कर लिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह व भाजपा नेता भूपेंद्र यादव। - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Friday, January 08, 2021

जदयू और भाजपा के बड़े नेता जब गुरुवार को मिले, तो कैबिनेट विस्तार और विधानपरिषद सदस्यों के चयन के मुतल्लिक गलियारे में खासी चर्चा रही। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार पर जदयू और भाजपा के बीच सहमति लगभग बन गई है; अगले हफ्ते यानी खरमास के बाद विस्तार संभावित है। पूछे जाने पर दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि कैबिनेट विस्तार कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। यह उपयुक्त समय पर हो जाएगा। हालांकि उन्होंने इसकी तारीख नहीं बताई। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव का कहना था कि हमारा पूरा शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संपर्क एवं चर्चा में है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि हमलोगों के बीच बराबर संवाद कायम है। कैबिनेट विस्तार कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। सब लोगों से बात करके यह काम उपयुक्त समय पर हो जाएगा। भूपेंद्र यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल पहले आरसीपी सिंह से जदयू कार्यालय में मिले। भूपेंद्र ने आरसीपी को जदयू का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। आरसीपी ने कहा कि उनसे कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। बाद में भूपेंद्र यादव, डॉ. संजय जायसवाल तथा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी मुख्यमंत्री आवास गए। वहां उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हुई। बताया जाता है कि बातचीत का खास एजेंडा कैबिनेट विस्तार तथा विधानपरिषद के सदस्यों का चयन रहा। हालांकि, दोनों दलों ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया। हम लोग हमेशा खुश रहते हैं : आरसीपी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि हमलोग हमेशा खुश रहते हैं। दुख की क्या बात है? उनसे अरुणाचलप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सवाल पूछा गया था। ध्यान रहे कि अरुणाचलप्रदेश में भाजपा ने जदयू के 6 विधायकों को अपने साथ कर लिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह व भाजपा नेता भूपेंद्र यादव।

जदयू और भाजपा के बड़े नेता जब गुरुवार को मिले, तो कैबिनेट विस्तार और विधानपरिषद सदस्यों के चयन के मुतल्लिक गलियारे में खासी चर्चा रही। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार पर जदयू और भाजपा के बीच सहमति लगभग बन गई है; अगले हफ्ते यानी खरमास के बाद विस्तार संभावित है।

पूछे जाने पर दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि कैबिनेट विस्तार कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। यह उपयुक्त समय पर हो जाएगा। हालांकि उन्होंने इसकी तारीख नहीं बताई। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव का कहना था कि हमारा पूरा शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संपर्क एवं चर्चा में है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि हमलोगों के बीच बराबर संवाद कायम है। कैबिनेट विस्तार कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। सब लोगों से बात करके यह काम उपयुक्त समय पर हो जाएगा। भूपेंद्र यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल पहले आरसीपी सिंह से जदयू कार्यालय में मिले।

भूपेंद्र ने आरसीपी को जदयू का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। आरसीपी ने कहा कि उनसे कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। बाद में भूपेंद्र यादव, डॉ. संजय जायसवाल तथा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी मुख्यमंत्री आवास गए। वहां उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हुई। बताया जाता है कि बातचीत का खास एजेंडा कैबिनेट विस्तार तथा विधानपरिषद के सदस्यों का चयन रहा। हालांकि, दोनों दलों ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया।

हम लोग हमेशा खुश रहते हैं : आरसीपी
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि हमलोग हमेशा खुश रहते हैं। दुख की क्या बात है? उनसे अरुणाचलप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सवाल पूछा गया था। ध्यान रहे कि अरुणाचलप्रदेश में भाजपा ने जदयू के 6 विधायकों को अपने साथ कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह व भाजपा नेता भूपेंद्र यादव।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35kkKLf

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad