आलमपुर सिमरी पंचायत के ससौली में दोस्त के यहां पटना से आए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। थाने को दिए आवेदन में मृतक विजय चाैधरी के सगे भाई संजय चौधरी ने बताया है कि मेरे भाई काे उसका दोस्त मो. जाफर शनिवार को घुमाने के लिए अपने घर ले गया। मंगलवार की सुबह जानकारी मिली कि उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने बताया कि मृतक के भाई ने पोस्टमार्टम के बाद ही मामला दर्ज कराने की बात कही है।
छिनतई करते उचक्का धराया
तुर्की ओपी क्षेत्र के सकरी नहर चौक के समीप चार उचक्के एक राहगीर से रुपए और सामान छीन रहे थे। सूचना पर एक उच्चके को पुलिस ने पकड़ लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3dohGzT

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment