मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल के पहले ही वर्ष में आधा दर्जन महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। तीन तलाक, नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 काे लागू करने के साथ ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 काे हटाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके साथ ही आम लाेगाें काे स्वास्थय, शिक्षा, पेंशन आदि सुविधाओं काे उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने लगातार निर्णय लिए हैं। सभी किसानों के खाते में छह हजार रुपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। माेदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों काे गिनाते हुए यह बातें संयुक्त रूप से भाजपा नेताओं ने कही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा, माेदी सरकार का पार्ट-1 देश की जनता की आवश्यकताओं की पूर्ति का कार्यकाल था, जबकि पार्ट-2 जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति का कालखंड है।
21वीं सदी का भारत कैसा हाे, माेदी सरकार ने इसका खाका खींचा है। अपने एक-एक एजेंडे काे पूरा कर जनता की आंकक्षाओंकाे पूरा करते हुए एक भारत-श्रेष्ट भारत का निर्माण कर रही है। प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने मोदी सरकार की याेजनाओंऔर उपलब्धियों की जानकारी दी। सांसद अजय निषाद ने केंद्र के साथ अपने कार्याें व निर्माणाधीन सड़कों की जानकारी दी। विधायक बेबी कुमारी ने पीएम माेदी के नेतृत्व में देश के तेजी से आगे बढ़ने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा, एक वर्ष में ही ट्रिपल तलाक, अनुच्छेद 370 जैसे महत्वपूर्ण मामलों काे सुलझाते हुए राम मंदिर निर्माण का रास्ता खाेल दिया है। इस दाैरान महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, बृज बिहारी पासवान, प्रभात कुमार, प्रद्युमन राजीव राणा आदि थे।
बोचहां विधायक ने किया लाइव संवाद
मुजफ्फरपुर | बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी होगी। मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद में विधायक ने शीघ्र सोशल मीडिया सेल का गठन कर बूथ तक लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था कराने के लिए कहा, ताकि 7 जून को शाम 4 बजे शक्ति केंद्र के उप प्रमुख के साथ बूथ के वोटरों तक को वर्चुअल रैली में शामिल कराया जा सके। उन्होंने कहा, गृह मंत्री की रैली को लेकर गांव पंचायतों के कार्यकर्ता को लाइव टेलीकास्ट की लिंक भेजी जाएगी। इसमें मनोज तिवारी, रविकांत सिन्हा, धनंजय झा, ओंकार पासवान, धर्मेंद्र चौधरी, साहेब साह, रविशंकर कुशवाहा, राजीव कुशवाहा, चुन्नू यादव, मुकुंद झा, रणधीर कुमार आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2AxH0oE

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment