माध्मयिक शिक्षक नियोजन नियमावली में बदलाव किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग के उप-सचिव अरशद फिरोज ने चिट्ठी जारी की है। जारी चिट्ठी में हाई स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात का समानुपातिक होगा। समतीकरण के बाद शिक्षकों को पंचायतों में उत्क्रमित किए गए 9 वीं कक्षा वाले स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। नई नियमावली में माध्यमिक स्कूलों में नियुक्ति का मानक बदल दिया गया है।
पहले माध्यमिक स्कूल में 8 सहायक शिक्षक और एक एचएम होते थे। लेकिन अब इसकी जगह 6 सहायक शिक्षक व एक एचएम होंगे। मानक का निर्धारण माध्यमिक कक्षाओं की गणना में किए गए बदलाव के कारण हुआ है। पहले माध्यमिक कक्षाओं की गणना 6-10 वीं कक्षा तक होती थी। इसको बदलकर 8-10 वीं कक्षा तक किया गया। अब माध्यमिक कक्षाओं की गणना 9-10 वीं तक ही सीमित कर दी गई है।
जिले के विभिन्न पंचायतों में 71 स्कूलों का किया गया है उत्क्रमित जिले के विभिन्न पंचायतों में 71 स्कूलों को उत्क्रमित किया गया है। इस स्कूलों में शिक्षकों का स्थानांतरित किया जाएगा।
इस बदलाव के बाद उत्क्रमित स्कूलों में शिक्षक नियोजन की छठी प्रक्रिया से बचे हुए पदों पर बहाली की उम्मीद बढ़ गई है। विभाग के आदेश के बाद इस नियमावली से स्थानांतरण प्रक्रिया की जद में जूनियर शिक्षक आएंगे। वरीय शिक्षकों को इससे नुकसान नहीं होगा। दिव्यांग और महिला शिक्षिकाओं के स्थानांतरण के मामले में सहमति लेनी जरूरी होगी। महिला एवं दिव्यांग शिक्षिकाओं के इंकार करने की स्थिति में स्थानांतरण नहीं किया जा सकेगा।
कार्य योजना पत्र किया जाएगा निर्गत : डीपीओ स्थापना
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना विजय कुमार ने बताया कि शिक्षा उपसचिव के निर्देश के आलोक में कार्य योजना का पत्र निर्गत किया जाएगा। शिक्षकों का समाजन होगा। इस पर काम होगा। लॉकडाउन के कारण कार्य को पूरा करने में समय लग रहा है। स्कूलों में शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई बाधित नहीं होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2Btp135

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment