प्रखंड क्षेत्र के कुचहा पंचायत के सिमरवनी वार्ड नंबर 9 के दर्जनों ग्रामीणों ने राशनकार्ड नहीं बनने पर बीडीओ को आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सिकटी में नहीं रहते हैं। जिसके कारण हम ग्रामीणों को कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इसकी भी शिकायत ग्रामीणों ने बीडीओ से की। सिमरवनी गांव के वार्ड नंबर 9 केे 50-55 लाभुकों का राशन कार्ड नहीं बना है। सभी लाभुक गरीब है। इन लोगों का कहना है कि एमओ से कभी संपर्क नहीं हो पाता है। जिस कारण बीडीओ को आवेदन देकर राशन कार्ड बनाने की गुहार लगाई है। पंसस मो. मुस्लिम, इनामुल, शद्दाम, जूबेर, हसमीना, अनिसा, आंशा, जमीला, तस्लीमा, गुलाबी, दुलारी, आशिफा आदि दर्जनों लाभुकों ने बताया कि हमलोग आज कई महिनों से राशन कार्ड के लिए चक्कर लगाते हैं। लेकिन आज तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है। एमओ से कभी मुलाकात नहीं होती है। इधर दो दिन पूर्व भी दहगामा के ग्रामीणों ने भी राशन की समस्या को लेकर बीडीओ को आवेदन दिया था। लेेकिन सिकटी में एमओ के नहीं रहने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
वहीं बीडीओ शिवेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के लिए एमओ को लिखा गया है। उन्होंने बताया कि एमओ कभी सिकटी में बैठते नहीं है। जिस कारण समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3dqBtyy

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment