गोपालगंज में ज्यादा मरीज इसलिए कि अधिक जांच भी यहीं, 2721 लोगों के लिए गए सैंपल, 2564 निगेटिव https://bit.ly/2XkcsiX - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Monday, June 01, 2020

गोपालगंज में ज्यादा मरीज इसलिए कि अधिक जांच भी यहीं, 2721 लोगों के लिए गए सैंपल, 2564 निगेटिव https://bit.ly/2XkcsiX

(संजय पांडेय)कोरोना काल में जिले में संक्रमण का आंकड़ा भले ही डराने वाला है, लेकिन आपके हौंसले को बढ़ाने को बुलंद रखने वाली यहां दो बातें ज्यादा महत्वपूर्ण है। ये दो अहम जानकारियां प्रशासन और स्वास्थ्य महकमें पर आपका भरोसा बढ़ा देंगी। .... और तेज संक्रमण के बीच कोरोना को हराने में यहीं अचुक हथियार साबित होगा।

पहला यह कि- संक्रमित मरीजों की संख्या पड़ोसी जिलों से इसलिए ज्यादा है कि उन जिलों में सैंपल जांच की गति धीमी है वहीं गोपालगंज में जांच फास्ट है। यानी जांच के मामले में गोपालगंज से 31 जिले पीछे हैं। सुकून देने वाली दूसरी बात यह है कि 109 मरीज होने के बाद 67 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां रिकवरी रेट अन्य जिलो की तुलना में ज्यादा है। रिकवरी दर 61% है ।
अभी तक 18 लोग संदिग्ध हैं
अब तक के 66 दिनों में 2721 लोगों का सैंपल जांच हो चुका है। इनमें से 109 पॉजिटिव पाए गए हैं। 2564 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 7 की सैंपल रिजेक्ट हो गई जबकि 23 की रिपोर्ट आनी बाकी है। 18 लोग संदिग्ध हैं। हालांकि कि अब तक 67 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं।

एक नजर यहां भी
दूसरे प्रदेश व विदेश से आए - 26,692
प्रखंडों में खोले गए क्वारेंटाइन- 297
केन्द्रों में रहे कुल क्वारेंटाइन - 20,318
क्वारेंटाइन केन्द्रों की क्षमता - 16,175
हाेम क्वारेंटाइन किए गए - 10,122

सबसे ज्यादा जांच कराने वाले जिले
नालंदा- 5001
पटना- 4061
मुंगेर- 3541
बेगुसराय- 3205
भागलपुर- 3057
रोहतास- 2843
गोपालगंज- 2721



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More patients in Gopalganj because more investigations were done here, samples for 2721 people, 2564 negative


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/36M3u14

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad