अवैध संबंध के चलते हुई थी घोसवरी के दो युवकों की हत्या, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार https://bit.ly/3clGerT - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Tuesday, June 02, 2020

अवैध संबंध के चलते हुई थी घोसवरी के दो युवकों की हत्या, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार https://bit.ly/3clGerT

घोसवरी थाना इलाके के रामनगर मुसहरी के रहने वाले दो युवकों गोलू कुमार उर्फ देवव्रत और शोल्जर कुमार की हत्या का खुलासा कर दिया गया। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं और एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कुमार ने अपना गुनाह कबूल लिया और पूरी घटना के बारे में भी पुलिस को बताया। महिलाओं ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई। दो महिलाओं से दोनों का अवैध संबंध था। दोनों महिलाओं के पति को इसकी भनक मिल गई। दोनों के पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीट कर देवव्रत और सोल्जर की हत्या कर दी। घटना को आईजी सेंट्रल रेंज संजय सिंह ने काफी गंभीरता से लिया था और मामले में एसआईटी गठित कर दी थी। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए मामले का सोमवार को खुलासा किया।

महिलाओं ने ही झांसा देकर बुलाया था टाल में
जांच में खुलासा हुआ कि दोनों महिलाओं ने ही देवव्रत और शोल्जर को झांसा देकर 29 मई की देर रात में टाल इलाके में बुलाया था। इधर दोनों के पति दोस्तों के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद दोनों की पिटाई की गई। दोनों को चारों ने तबतक पीटा जब वे दोनों ने दम तोड़ दिया।

रात दस बजे घर से निकला था युवक
रात दस बजे दोनों युवक अपने घर में यह बोलकर निकला था कि थोड़ी देर में आ रहा है। घटना रात के ग्यारह बजे से सुबह के पांच बजे के बीच हुई। जहां पर महिलाओं से दोनों युवक मिला और वहां से टाल तक पूरे रास्ते में पुलिस को खून बिखरा मिला। इधर पुलिस दोनों महिलाओं के पति और उसके एक दोस्त की तलाश में छापेमारी कर रही है।

साली से अवैध संबंध में हुई थी युवक की गोली मारकर हत्या
बीते बुधवार की देर शाम एनएच 83 पर स्थित पोठही बाजार के समीप एक युवक की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक पिंटू कुमार के पिता चंद्रवीर प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अनुसंधान के चार दिन बाद जो बात सामने आई उसमें हत्या के पीछे उसके अपने साढ़ू का हाथ बताया गया। जिसने तीन और लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान परसाबाजार थाना के धमौल निवासी मुख्य अभियुक्त रौशन कुमार द्वारा साली के साथ अवैध संबंध की बात कबूल की गई। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 1 देशी पिस्टल, 2 मैगजीन, 7 कारतूस, दो बाइक और चार मोबाइल जब्त किए हैं।

1.30 लाख की दी थी सुपारी
अभियुक्त रौशन कुमार और मृतक पिंटू कुमार का ससुराल एक ही है। दोनों अपनी साली(दोनों की पत्नियों की छोटी बहन) के साथ दोस्ताना संबंध में पड़े और यही उनके बीच तकरार की वजह बनी। रौशन को पिंटू कांटा लगने लगा। फिर उसने ऐसा कदम उठाया। रौशन ने घटना को अंजाम देने में अपने तीन मित्रों को शामिल किया। जिन्हें 1 लाख 30 हजार की सुपारी देने की बात तय हुई। सभी दो बाइक पर सवार होकर बुधवार की शाम पोठही बाजार पहुंच गए और पिंटू का घर से निकलने का इंतजार करने लगे। पिंटू जैसे ही बाजार में आया तो विशाल ने उसपर फायरिंग कर दी। पुनपुन एसएचओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि अवैध संबंध में हत्या की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त रौशन, विशाल, पवन धमौल का रहने वाला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3eJtux1

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad