सदस्य तनखैया घोषित, सदस्य ने कहा- पक्ष रखने का नहीं मिला मौका https://bit.ly/3clGerT - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Tuesday, June 02, 2020

सदस्य तनखैया घोषित, सदस्य ने कहा- पक्ष रखने का नहीं मिला मौका https://bit.ly/3clGerT

तख्तश्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में पंज प्यारे साहिबान की बैठक हुई, जिसमें तख्त साहिब की मान-मर्यादा व परंपरा पर विचार करते हुए हुकुमनामा जारी कर तख्त प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरपाल सिंह जाैहल को तनखैया घोषित किया गया है। बैठक में जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह, मुख्य ग्रंथी भाई रजिंदर सिंह, सीनियर मीत ग्रंथी बलदेव सिंह, वरीय ग्रंथी दिलीप सिंह व मीत ग्रंथी गुरु दयाल सिंह शामिल हुए।

जत्थेदार ने बताया कि गुरु पंथ की मर्यादा संबंधित अनुचित बात कहे जाने पर सदस्य पर यह कार्रवाई की गई है। इधर सदस्य हरपाल सिंह जौहल का पक्ष है कि अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया है। वे साजिश का शिकार हुए हैं।

दरअसल जत्थेदार के संबंध में सदस्य जौहल की ओर से वायरल ऑडियो को पंज प्यारों ने गंभीरता से लेते हुए हुकुमनामा जारी कर 27 मार्च के लिए पंज प्यारों के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा था। जत्थेदार ने बताया कि पे उपस्थित नहीं हुए। जबकि आरोपी सदस्य का कहना है कि लॉकडाउन के बाद उपस्थित होने की बात उन्होंने जत्थेदार को फोन पर कही थी। ऑडियाे मार्च में ही वायरल हुआ था। जिसमें कहा गया था कि जत्थेदार तीन पीए रखते हैं, प्रत्येक माह 50 हजार से एक लाख के बीच हवाई टिकट का खर्च लेते हैं। तख्त साहिब में समय नहीं देते हैं। इसके अलावा अन्य बातें थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2zU5jwR

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad