गंगा दशहरा पर सोमवार को दमराही घाट स्नान करने गए तीन किशाेर गंगा की तेज धार में बह गए। इनमें से दो को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया जबकि तीसरा डूब गया। गोताखोरों की टीम ने डूबे किशोर की घंटों तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
मालसलामी के दमहारी घाट पर सुबह करीब नौ बजे गंगा स्नान करने वालों की संख्या अधिक थी। पानी का बहाव भी तेज था। इसी बीच चाई टोला निवासी 15 वर्षीय सुलटी, अभिषेक और बिट्टू गंगा में स्नान के लिए उतर गए। तीनाें दोस्त कुछ दूर जाने के बाद तेज धार में बहने लगे। लोगों के प्रयास से अभिषेक व बिट्टू को पानी से निकाल लिया गया, जबकि सुलटी कुमार का पता नहीं चल सका। हादसे की खबर मिलने पर गंगा तट पर भीड़ जुट गई। मालसलामी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुला कर खोजबीन करवाया। घंटों तलाश के बाद भी गंगा में डूबे किशोर का पता नहीं चल सका। मालसलामी थानाध्यक्ष सुदामा सिंह ने बताया कि मंगलवार को गंगा में फिर से किशोर की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2AycuLq

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment