पटना-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की एस्काॅर्ट पार्टी के एक जवान को संक्रमण, बख्तियारपुर में भी चार बुजुर्ग पॉजिटिव https://bit.ly/2XPTO1A - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Tuesday, June 02, 2020

पटना-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की एस्काॅर्ट पार्टी के एक जवान को संक्रमण, बख्तियारपुर में भी चार बुजुर्ग पॉजिटिव https://bit.ly/2XPTO1A

पटना जिले में साेमवार काे 9 काेराेना मरीज मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि बख्तियारपुर में 4 बुजुर्ग पॉजिटिव मिले हैं। ये होम क्वारेंटाइन में थे। उनमें 60 साल की महिला रानी सराय और 55 साल के पुरुष दादवर के रहने वाले हैं। एक मरीज की उम्र 63 साल और एक की 58 साल है। इसके साथ ही पटना-दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन की एस्काॅर्ट पार्टी में शामिल आरपीएसएफ के एक जवान की काेराेना जांच रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। साथ ही एनएमसीएच का गार्ड, आलमगंज के रहनेवाले डीपीओ, छाेटी पहाड़ी और कंकड़बाग में एक-एक संक्रमित मिला है।

पटना-दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन की एस्काॅर्ट पार्टी में शामिल जिस जवान की जांच रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई वह शनिवार काे पटना से इस ट्रेन से मुगलसराय गया था। उसके साथ तीन जवान और एक एएसआई भी थे। रविवार की सुबह ट्रेन काे मुगलसराय से लेकर लाैट रहा था। इस दाैरान बुखार और सर्दी की शिकायत होने पर उसे एनएमसीएच में भर्ती किया गया और सैंपल लिया गया। साेमवार काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आ गई। राजस्थान के सीकर के रहने वाले 31 साल के इस जवान के साथ राजधानी के सुरक्षा दल के शामिल तीन जवानाें काे लखनीबिग्हा स्थित क्वारेंटाइन सेंटर मेंभेज दिया गया है, जबकि राजेंद्रनगर टर्मिनल पर तैनात एएसआई काे हाेम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। पाॅजिटिव जवान पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार के पास बैरक में रहता है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यह जवान राजधानी एक्सप्रेस के किसी पैंसेजर के संपर्क में नहीं आया है। तीन जवानाें व एक एएसआई काे क्वारेंटाइन कर दिया गया है।

कंकड़बाग के 50 वर्षीय मरीज की नहीं मिली ट्रैवल हिस्ट्री, एनएमसीएच में भर्ती
कंकड़बाग का रहने वाले मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 50 वर्ष के इस व्यक्ति काे सर्दी, खांसी, बुखार आदि का लक्षण मिलने पर रविवार को पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। सोमवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है। इसकी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसकी पुष्टि प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी ने की। सोमवार को पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 303 सैंपल की जांच हुई। इसमें एक पीएमसीएच में भर्ती मरीज समेत 14 सैंपल पॉजिटिव मिला है। बाकी पॉजिटिव सैंपल में पांच सैंपल सारण और आठ सैंपल गया का है।

संक्रमित डीपीओ समस्तीपुर में पोस्टेड
एनएमसीएच में भर्ती काेराेना संदिग्ध मरीजों में पांच की रिपोर्ट साेमवार काे पाॅजिटिव आई है। अधीक्षक डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि उनमें एक अस्पताल का गार्ड और एक अगमकुआं के छोटी पहाड़ी माेहल्ला निवासी 29 वर्षीय युवक शामिल है। उधर समस्तीपुर में प्रतिनियुक्त 58 वर्षीय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा था। वह आलमगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। समस्तीपुर में तबीयत खराब होने के बाद चार दिन पहले वह सीधे पीएमसीएच पहुंचे। आलमगंज स्थित घर नहीं गए। अस्पताल का जाे गार्ड पाॅजिटिव मिला है, वह राघोपुर का रहने वाला है। उसकी उम्र 55 साल है।

अगमकुआं के छोटी पहाड़ी माेहल्ला निवासी 29 वर्षीय युवक सूरत से लौटा है। उसने बताया कि वह सूरत में हीरा कारखाना में काम करता है। सूरत से 21 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पटना के लिए चला। ट्रेन से 24 मई को सासाराम उतरने के बाद वहां से दूसरी ट्रेन से पटना आया। इसके बाद होम काेरेंटाइन में रहा। माेहल्ले के लोगों के दबाव अस्पताल में जांच कराई और संदिग्ध के रूप में भर्ती हुआ। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जुरावनपुर के किशोर, सिकर राजस्थान के 31 वर्षीय युवक व लखीसराय के एक 22 वर्षीय युवक में भी बीमारी की पुष्टि हुई है।

महावीर कैंसर का ओपीडी-इमरजेंसी 3 तक बंद
महावीर कैंसर संस्थान के ओपीडी में दिखाने आए तीनाें मरीजाें की काेराेना जांच रिपाेर्ट पाॅजिटिव आने के बाद इस अस्पताल के औपीडी और इमरजेंसी काे 3 जून तक बंद कर दिया गया है। जिन मरीजाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है, उनमें एक-एक मुजफ्फरपुर और भागलपुर की महिला है, जबकि एक छपरा का पुरुष है। इन तीनाें समेत नाै मरीज ओपीडी में दिखाने 29 मई काे आए थे। तभी इनका इनका सैंपल लिया गया था। उनमें तीन की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई जबकि छह की निगेटिव। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एलबी सिंह ने बताया कि संक्रमण न फैले इसके लिए पूरे अस्पताल भवन व परिसर को सेनेटाइज करने का फैसला लिया गया है। 3 जून तक सेनेटाइजिंग करने के कारण अस्पताल में किसी भी तरह का ओपीडी नहीं चलेगा। 4 जून को ओपीडी और इमरजेंसी खोल दिया जाएगा। पहले से भर्ती मरीजाें का इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फुलवारीशरीफ | ठाणे से गांव कोरियावां लौटे प्रवासी मजदूर के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। पहले तो पॉजिटिव युवक के परिवार के 10 सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2zRmSh9

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad