बाजार अनलॉक, पर कोरोना अब भी मौजूद, सावधानी बरतें, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन से हाथ धोते रहना, थूकने से परहेज करना अनिवार्य https://bit.ly/2XSeia0 - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Tuesday, June 02, 2020

बाजार अनलॉक, पर कोरोना अब भी मौजूद, सावधानी बरतें, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन से हाथ धोते रहना, थूकने से परहेज करना अनिवार्य https://bit.ly/2XSeia0

लॉकडाउन खोलने का यह कतई मतलब नहीं है कि सबकुछ सामान्य हो गया। लॉकडाउन एक तरह से लोगों के लिए प्रशिक्षण था। इस दौरान लोगों को तमाम नियम-कायदे बता दिए गए है। जिससे उन्हें जानकारी हो कि उन्हें कोरोना के संक्रमण काल के दौरान कैसे रहना है। यदि इन नियमों का पालन नहीं करेंगे तो फिर करीब दो महीने तक कड़े नियमों के पालन करने का कोई मतलब नहीं रहेगा। कोरोना के स्टेट नोडल आफिसर और पीएमसीएच में मेडिसिन विभाग के हेड डॉ.मदनपाल सिंह और वरीय पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. बीके चौधरी ने भास्कर को बताया कि लॉकडाउन के खत्म होने के बाद भी हमें क्या-क्या सावधानी बरतनी है।

क्या लॉकडाउन के खत्म होते ही जिंदगी पहले जैसी हो जाएगी?
बिलकुल नहीं, बुनियादी रूप से समस्या दूर नहीं हुई है। कोरोना का संक्रमण अभी बढ़ ही रहा है। तीन-चार बातें बहुत ही महत्वपूर्ण है। पहला तो यह कि हाथों को अक्सर साबुन से धोते रहें। अभी भी घर से तभी निकलें जब बहुत जरूरी हो। जरूरी काम से निकलें हों तो भी चेहरा जरूर ढकें, मास्क या कपड़ा चाहे जो इस्तेमाल करें लेकिन चेहरा खुला न रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें। कहीं भीड़ हो तो उससे दूर रह कर उसके छटने का इंतजार करें। बाहर का कुछ भी हाथों के संपर्क में आया हो तो तुरंत हाथों को सेनिटाइज करें। इधर-उधर थूकने से परहेज करें। यह कानूनी रूप से भी अपराध है।

माॅर्निंग वॉक और खेलों में हिस्सेदारी ले सकते हैं ?
मॉर्निंग वॉक पर जा सकते हैं लेकिन समूह में जाने से बचें। बाहर निकलने के तमाम नियमों का पालन करें। व्यायाम आदि भी अकेले या व्यक्तिगत दूरी का ख्याल रखते हुए करें।

जो लोग मास्क पहन कर नहीं निकल रहे उनका क्या?
दूसरे क्या कर रहे हैं इसपर हमारा कोई वश नहीं। हांलाकि वर्तमान में लागू नियमों के मुताबिक मास्क नहीं पहनना कानूनी रूप से गलत है। हम उनसे आग्रह कर सकते हैं कि चेहरा ढक कर रखें। दूसरों की लापरवाही से बचने के लिए हम खुद की इम्युनिटी को बढ़ाने का उपाय कर सकते हैं। नींबू पानी, आंवला, विटामिन-सी आदि का सेवन करते रहना है। आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का भी पालन करते रहना है। बाहर से घर लौटें तो घर के लोगों को खुद से और अपने द्वारा लाए गए सामान से दूर रखें। पहने हुए कपड़ों को अलग से धोने के लिए डाल दें और बिना स्नान किए घर में कहीं और न जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Unlock the market, but the corona still exists, use caution, mask, social distancing, washing hands with soap, avoiding spitting is mandatory


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2Xm6C0s

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad