राजधानी के बाजार 71 दिन बाद सोमवार को पूरी तरह खुल गए। रात 9 बजे तक दुकानें खुली रहीं। ग्राहकों की संख्या भी अच्छी रही। शाम को ज्यादा लोग खरीदारी करने निकले। सबसे ज्यादा कारोबार एसी और फ्रिज का हुआ, जो 2 करोड़ तक पहुंच गया। चांदनी चौक मार्केट में कूलर और पंखे सहित इलेक्ट्रिक गुड्स की बिक्री 80 लाख से ज्यादा की हुई। मोबाइल, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल्स, टायर-ट्यूब्स, सीमेंट, स्टील, बालू आदि की दुकानें सोमवार को पूर्व की भांति खुली।
समय बदला तो आभूषण दुकानों की बढ़ी बिक्री
दुकानों खुलने का समय बदलने पर आभूषण दुकानों में बिक्री बढ़ गई। सोमवार को आभूषण दुकानों में करीब 2 करोड़ का कारोबार हुआ, जो लॉक डाउन-4 में 1 से 1.5 करोड़ तक का हो रहा था। आभूषण कारोबारियों के मुताबिक शादियों के टलने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए पुनः शादियों के होने का इन्तजार कर रहे हैं। शाम में दुकान खुलने से खरीददारों की संख्या बढ़ी है। कपड़ं और जूते के कारोबार में भी वृद्धि हुई। कपड़ं के थोक बाजार में जहां करीब 70 लाख का कारोबार हुआ वहीं रेडीमेड व अन्य दुकानों की बिक्री 35 लाख तक पहुंची।
बिना मास्क इंट्री नहीं, ट्रायल रूम बंद
दुकानाें में भीड़ कम रखने के साथ ही कस्टमर्स की सुविधा को लेकर भी तैयारी की गई है। शोरूम के हर हिस्से को सेनेटाइज करना दिनचर्या में शामिल हो गया है। बड़े शोरूम में मेन गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही इंट्री दी जा रही है। बिना मास्क लगाए ग्राहकों को दाखिल नहीं दिया जाता। कपड़ों व जूतों के शोरूम के ट्रायल रूम फिलहाल बंद कर दिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2zQSXWp

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment