जेल मुख्यालय ने मधेपुरा मंडल कारा में नए कैदियाें के भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब नए कैदियों को अन्य जिले में बनाए गए क्वारेंटाइन जेल में भेजने का निर्देश जारी किया गया है। उक्त आशय की जानकारी जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अभी मंडल कारा मधेपुरा में 190 कैदी रह रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी कैदियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
कैदियों को सैनिटाइजर, मास्क तथा साबुन उपलब्ध करा दिया गया है। काेरोना संक्रमण को रोेकने के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश पर जेल मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में मंडल कारा, मधेपुरा तथा उदाकिशुनगंज मंडल कारा में नए कैदियों को रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश शुक्रवार से लागू हो गया है। यही कारण है कि शुक्रवार को यहां भेजे गए आठ कैदियों को अन्य जिले में बने क्वारेंटाइन जेल में भेज दिया गया। नए कैदियों के प्रवेश पर रोक अगले आदेश तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए यहां हर तरह की एहतियात बरती जा रही है। मुलाकातियों की मुलाकात ऑनलाइन जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zi3tpw

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment