श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मधेपुरा पहुंचे 186 प्रवासी https://ift.tt/2WYkoqc - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, May 24, 2020

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मधेपुरा पहुंचे 186 प्रवासी https://ift.tt/2WYkoqc

गाजियाबाद से कटिहार आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से शनिवार को 186 प्रवासी मजदूर मधेपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर स्टेशन पहुंची। मधेपुरा व सुपौल जिले के श्रमिकों को उतारकर 9 बजकर 55 मिनट पर ट्रेन कटिहार के लिए रवाना हो गई। स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही सदर एसडीपीओ वसी अहमद ने प्रवासियों को एक-एक कर नीचे उतरने को कहा। स्टेशन पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णत: वर्जित था। स्टेशन पर मौजूद दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एक भी मजदूर बिना जांच कराए बाहर नहीं निकले।
लिहाजा पुलिस की मदद से सभी को स्टेशन पर बने 12 काउंटरों के सामने कतारबद्ध किया गया तदुपरांत वहां मौजूद 12 डॉक्टर, 12 पारा मेडिकल स्टाफ, 10 हेल्थ वर्कर तथा एक डीपीएम की मदद से थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सभी मजदूरों का पंजीयन काउंटर पर तैनात एक सौ से अधिक शिक्षक तथा कर्मचारियों की मदद से किया गया। पंजीयन के बाद स्टेशन पर बनाए गए तीन मुख्य द्वार से मजदूरों काे बाहर निकाला गया। इस दौरान उन्हें नाश्ता तथा पानी भी दिया गया।
नाश्ता लेने के बाद मजदूरों को स्टेशन से बाहर मधेपुरा-सहरसा एनएच-107 पर लगी 35 बसों में बैठने का निर्देश दिया गया। जिले के सभी प्रखंडों समेत सुपौल जिले के लिए लगी अलग-अलग बस पर सवार होकर मजदूर संबंधित प्रखंडों की ओर रवाना हो गए जहां उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। मजदूरों को बस पर सवार होने का निर्देश बस के पास मौजूद उप-निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार तथा कर्मी रुपेश कुमार के द्वारा दिया जा रहा था। स्टेशन पर बने कंट्रोल रूम में मौजूद डीडीसी विनोद कुमार सिंह, एडीएम उपेंद्र कुमार, एडीएम शिवकुमार शैव, सदर एसडीओ वृंदालाल, आईटी मैनेजर तरुण कुमार, स्टेशन अधीक्षक पारसनाथ मिश्र, स्टेशनमास्टर मृत्युंजय कुमार, मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे तथा एचएम डॉ. सुरेश कुमार भूषण आदि सभी कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का किया गया था पुख्ता इंतजाम
ट्रेन से उतरने वाला कोई भी प्रवासी मजदूर बिना जांच व पंजीयन का बाहर नहीं निकले इसके लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन रुकते ही चारों ओर से दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवान ने घेर लिया। इस दौरान दंडाधिकारी डीएओ राजन बालन, डीपीआरओ रजनीश कुमार राय, इंस्पेक्टर जयप्रकाश चौधरी, दारोगा हृदय राम, महिला थानाध्यक्ष प्रमिला कुमारी समेत चार इंस्पेक्टर, 34 एएसआई व 200 जवान सक्रिय दिखे। ओपी प्रभारी एनके सरदार समेत आठ रेल पुलिस के जवान भी स्टेशन के पूर्वी तथा पश्चिमी छोर पर तैनात थे ताकि कोई भी मजदूर चेन पुलिंग कर बिना जांच के स्टेशन से बाहर नहीं जा सके। विदित हो कि इस ट्रेन के आने का समय शुक्रवार की शाम सात बजे ही निर्धारित थी किंतु ट्रेन 14 घंटे देर से पहुंची, लिहाजा शाम से ही पुलिस कर्मी, दंडाधिकारी व रेलवे पदाधिकारी स्टेशन पर थे।
मुखिया ने जरूरतमंदों में बांटा मास्क
सपरदह पंचायत में मुखिया की मुखिया कंचन देवी और उप मुखिया बैकुंठ झा की देखरेख साबुन व मास्क का वितरण किया गया। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश झा ने वार्ड नंबर-छह में, वार्ड सदस्य बबलू यादव ने वार्ड 7 में, मो. जमशेद, वार्ड 9 में, सिकंदर ऋषिदेव, वार्ड 10 में राशन कार्डधारी परिवारों के अलावा बिना राशन कार्ड वाले परिवारों को भी 4 मास्क व 20 रुपए मूल्य के साबुन का वितरण किया। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश झा ने बताया कि पंचायत के शेष बचे हुए सभी वार्ड के परिवारों के बीच अविलंब मास्क व साबुन का वितरण कराया जाएगा।
लॉकडाउन की उड़ रही है धज्जियां सोशल डिस्टेंसिंग काे लोग गए भूल
ग्वालपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ने लगी हैं। आपस में लोग सावधान रहने की बात करते हैं लेकिन कथनी और करनी में काफी अंतर दिख रहा है। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद से लोग सोशल डिस्टेंसिंग काे भूल गए हैं। सड़कों पर बेवजह फर्राटे से बाइक लेकर निकलना, मास्क का प्रयोग न करना लोगों की आदत में शुमार हो गया है। बाजार आने वाले करीब 95 प्रतिशत लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की तो बात ही छोड़ दीजिए। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की अपील की है ताकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को रोका जा सके। बाजार के साथ ही बैंक व एटीएम में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अगर स्थिति यही रही तो आने वाले समय में संक्रमण की चेन बढ़ती जाएगी जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों का भुगतना पड़ेगा। प्रशासनिक गतिविधियों में शिथिलता के चलते क्षेत्र में लॉकडाउन की लोग धज्जियां उड़ा रहे हैं। विदित हो कि स्वयंसेवी व अन्य संगठनों के द्वारा लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है इसके बाद भी लोगों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
186 migrants arrive in Madhepura by workers special train


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d1C6P8

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad