सरकार से मिले आदेश के बाद प्रखंडों के पंचायतों में चल रहे क्वारेंटाइन सेंटर को बंद करने की सूचना निर्गत कर दी गई है। आदेश के बाद पंचायताें में संचालित क्वारेंटाइन सेंटरों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्देश के अनुसार अब देश के चिह्नित जगहों यथा दिल्ली, एनसीआर, नोएडा, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत और बेंगलुरू से आने वाले लोगों को ही ब्लॉक क्वारेंटाइन सेंटर पर रखा जाना है। जो इन 8 चिह्नित शहर से श्रमिक या अन्य लोग आएंगे और प्रमाण के तौर पर टिकट दिखाएंगे, उन्हें ही ब्लॉक स्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर पर रखा जाएगा और सभी प्रकार की सुविधा दी जाएगी।
दूसरी ओर पंचायतों में रह रहे इन शहर से आने वाले वैसे लोग जिन्हें 14 दिन क्वारेंटाइन में रहते हुए पूरा नहीं हुआ है, उन्हें ब्लॉक क्वारेंटाइन सेंटर पर लाया जाएगा। सीओ जयप्रकाश राय ने बताया कि कुमारखंड के प्रखंड स्तरीय संचालित 9 कम्युनिटी क्वारेंटाइन सेंटर को छोड़कर बाकी बचे प्रखंड के सभी 22 पंचायतों में संचालित 44 कम्युनिटी क्वारेंटाइन सेंटरों को बंद कर दिया गया है। वहां रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर घर जाने के लिए रिलीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XhKxyQ

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment