हादसे में जख्मी युवक की ढाई साल बाद इलाज के दौरान मौत https://ift.tt/3glAMZw - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, May 24, 2020

हादसे में जख्मी युवक की ढाई साल बाद इलाज के दौरान मौत https://ift.tt/3glAMZw

बालगुदर गांव के निकट एनएच-80 पर ऑटो से टक्कर में जख्मी बाइक सवार युवक की ढ़ाई साल बाद दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी शंकर प्रसाद वर्मा का पुत्र संजय कुमार वर्मा है। दिल्ली एम्स से शनिवार को एंबुलेंस से उसका शव गांव लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसके इलाज पर काफी खर्च किया, लेकिन उसकी जान बचा नहीं सके। घटना के बाद ही युवक कौमा में था। ढ़ाई साल तक कौमा में ही दिल्ली में उसका इलाज चलता रहा। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया। 22 मई को उसका निधन हो गया।
घटना के संबंध में बताया गया कि 22 अक्टूबर 2017 को संजय अपने भाई मुकेश कुमार के साथ अशोकधाम से पूजा कर पल्सर बाइक से अपने गांव खुटहा लौट रहा था। बालगुदर के निकट अशोकधाम मोड़ पर अनियंत्रित होकर तेज गति से जा रहे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे संजय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लखीसराय से रेफर करने के बाद पटना और उसके बाद दिल्ली के एम्स में उसका उपचार कराया जा रहा था। ऑटो बड़हिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी पवन सिंह का था। उसका पुत्र मुकेश सिंह ऑटो चला रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ebaGX2

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad