तय दिन और समय से खुलेंगी आभूषण की दुकानें व होटल https://ift.tt/36pfaXv - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, May 24, 2020

तय दिन और समय से खुलेंगी आभूषण की दुकानें व होटल https://ift.tt/36pfaXv

लॉकडाउन में मिली छूट को लेकर दुकानदारों के बीच बनी उहापोह की स्थिति अब दूर हो गई है। डीएम शोभेंद्र कुमार चौधरी ने इस बाबज जारी नए आदेश में कहा है कि होटल, आभूषण सहित अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की दुकानों को खोलने के लिए जो दिन निर्धारित किया था, उसी दिन के अनुसार सभी दुकानें खुलेंगी। लेकिन दुकान खुलने का समय अब एक समान होगा। यह आदेश सिर्फ जिला मुख्यालय क्षेत्र में लागू होगा।
जिले के प्रखंड मुख्यालय में पूर्व में जारी आदेश के अनुसार दुकानें खुलेंगी। डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार होटल, आभूषण कपड़ा, रेडीमेड के अलावा सभी प्रकार के उपभोक्ता वस्तुओं की दुकानें भी सुबह 11 बजे से 4 बजे तक खुलेंगी। वही शहरी क्षेत्र में फल, सब्जी एवं अन्य खाद्य सामग्री के ठेला वेंडर गली-मोहल्लों में घूम-घूम कर बिक्री करेंगे। होटल संचालकों को बैठा कर खिलाने की अनुमति नहीं होगी। वे केवल होम डिलेवरी एवं खरीदारों को बिक्री करेंगे। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजर का प्रयोग आवश्यक रहेगा। सभी शिक्षण संस्थान, कोचिंग, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, सभी मंदिर व मस्जिद बंद रहेंगे।
शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने और उसके संपर्क में आए 17 लोगों को चिह्नित करने के बाद जिला प्रशासन ने चितरंजन रोड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इस जोन को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। लोगों की आवाजाही भी बंद होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jewelery shops and hotels will open by the scheduled day and time


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c1Tpy2

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad