थाना क्षेत्र के बधेली पंचायत के वार्ड छह में शुक्रवार की देर रात एक घर में अचानक आग लगने से तीन बाइक सहित लाखों मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी की इस घटना में दो दुधारू गाय सहित एक बछड़े की मौत हो गई।
अग्नि पीड़िता गीता देवी ने बताया कि रात के एक बजे के करीब अचानक घर में आग लग गई। इससे घर में रखे गेहूं , चावल, मकई, बर्तन सहित अन्य समान जलकर राख हो गए। हमलोग आंगन के घर में सोए थे। नींद खुली तो देखा कि दरवाजे वाले घर में भीषण आग लगी हुई है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि गाय को भी नहीं बचा पाए। हल्ला करने पर बड़ी संख्या ग्रामीण जुट गए। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोई चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की बात कह रही है तो कोई शॉट सर्किट आग लगने की बात कह रहे है। अगलगी की सूचना जदिया थाने को दी गई है ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36MlmJg

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment