दियारा क्षेत्र के जंगल में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया सर्च अभियान https://ift.tt/2TWbEPd - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Sunday, May 31, 2020

दियारा क्षेत्र के जंगल में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया सर्च अभियान https://ift.tt/2TWbEPd

गंडक नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होने लगी है। उधर, दियारे में खर खरई ने जंगल का रूप ले लिया है। इससे उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए नदी थाना की पुलिस ने दियारा क्षेत्र में शनिवार को सर्च अभियान चलाया। नदी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के नैनहा, करहिया बसौली, पकहां, प्रेमही, लेदीहरवा, कन्हैयापुर, रमना, भगवानपुर, मदरहवा सहित इलाकों में अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि बरसात के आसन्न मौसम के दौरान यहां चुनैतियों का बढ़ना स्वाभाविक है। नदी के जल स्तर में बढोत्तरी भी शुरू हो गई है। साथ ही दियारे में खर-खरई व गन्ना की फसल जंगल का रूप ले लेने लगी है।

इस परिस्थितियों का नाजायज लाभ लेने की कोशिश अपराधी कर सकते हैं। लिहाजा, अपराधियों के संदिग्ध शरणगाह की तलाश व उनकी धरपकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दियारे के गांव में पहुंच कर दियारे में रह रहे किसान एवं लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। लोगों को प्रेरित किया गया कि अगर कोई भी अपराधी किस्म का व्यक्ति उन्हें डराए, धमकाए तो पुलिस को फौरन सूचित करें। अपराधियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने नदी घाटों पर पहुंचकर नाव का परिचालन कर रहे नाविकों को हिदायत दी कि अगर शराब की तस्करी करने वाले एवं अपराधी किस्म के व्यक्ति को नाव से नदी पार कराने की सूचना मिलती है तो कार्रवाई से वे बच नहीं पाएंगे।
8 एवं 13 मई को दियारे से बंदूक के साथ दो अपराधी हो चुके हैं गिरफ्तार
बताते चलें कि नदी थाना की पुलिस ने बीते 8 मई को धनहा गौतम बुद्ध सेतु के 42 नंबर पाया के पास से हीरामन बिन नामक अपराधी को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। बीते 13 मई को भी नदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर दियारे से एक देसी एक नाली बंदूक के साथ अपराधी सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
2008 से पहले दियारे में चलता था दस्युओं का साम्राज्य
गौरतलब है कि 2008 से गंडक नदी के इस दियारे में दस्यु दलों का साम्राज्य चलता था। इन दस्यु गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। दर्जनों दस्यु पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए। कई गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। आधा दर्जन दस्यु सरगनाओं ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण भी किया। दस्यु गिरोहों की उस समानांतर सरकार से लोगों को निजात तो मिल गई, लेकिन दियारे की भौगोलिक जटिलता का लाभ उठाकर अपराधी तत्व फिर सिर न उठा सकें, इसके लिए पुलिस बल को सतत चौकसी बरतनी पड़ती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police launched search operation against criminals in the forest of Diyara region


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Joupn

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad