पति ने भेजा है पैसा, आकर ले जाओ... कह कर महिला को घर से बुलाया, फिर किया रेप https://ift.tt/3eBwjjl - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 30, 2020

पति ने भेजा है पैसा, आकर ले जाओ... कह कर महिला को घर से बुलाया, फिर किया रेप https://ift.tt/3eBwjjl

दो बच्चों की मां (28 वर्ष) से दुष्कर्म करने का एक मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। पीड़िता ने बरियारपुर थाने में आवेदन दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक पीड़िता का पड़ोसी बताया जाता है। मामले की पुष्टि करते हुए बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि महिला द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराते हुए एक व्यक्ति को आरोपी बताया गया था। जिसे गिरफ्तार कर मुंगेर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच हेतु मुंगेर भेजा गया है। मामले की छानबीन जारी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता का पति दिल्ली में रहकर काम करता है। वो यहां अपने दो बच्चे, सास और देवर के साथ रहती है। आरोपी युवक ने गुरुवार की देर रात करीब 2 बजे पीड़िता को फोन कर बताया कि तुम्हारे पति ने मेरे मोबाइल पर पैसा भेजा है, आकर ले जाओ। जब महिला घर से बाहर आई तो आरोपी ने पीड़िता का मुंह बंद कर उसे ऋषि कुंड हॉल्ट के उस पार एक सुनसान खेत में ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी युवक की पहचान राजा कुमार पासवान के रूप में की गई है। जिसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपी के साथ तीन युवक थे, तलाश जारी
पीड़िता की ओर से पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार महिला के पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। इस कारण पीड़ित महिला घर में दो छोटे बच्चों के साथ रहती है। जिसका फायदा पड़ोस के एक मनचले युवक राजा कुमार पासवान ने उठाया। राजा ने गुरुवार की देर रात परदेस में रह रहे पति द्वारा भेजे गए पैसे लेने के लिए घर से बाहर धोखे से बुलाया व महिला को जबरन उनके खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार घटना के दौरान दुष्कर्मी आरोपी के साथ तीन अन्य युवक भी घटनास्थल पर मौजूद थे। लेकिन ग्रामीणों का शोर सुनकर सभी फरार हो गए। पुलिस इन तीनों युवकों की तलाश भी कर रही है।

चार बजे थाना पहुंच कर कराई प्राथमिकी
पीड़िता ने बताया कि वहां से किसी तरह जान बचाकर गांव की ओर भागी और शोर किया। शोर की आवाज सुन ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। परिजनों के सहयोग से 4 बजे सुबह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पति के घर पर नहीं रहने के कारण गांव के कुछ युवकों की वहशी नजर बनी हुई थी। बताया जाता है कि पीड़िता और आरोपी आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। दुष्कर्म की शिकायत के बाद गुरुवार को दिन में बरियारपुर थाने पर काफी देर तक गहमागहमी रही। बता दें कि आरोपी युवक पानी पहुंचाने का काम करता है।

महिला की प्राथमिकी पर आरोपी गिरफ्तार
महिला के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तीन फरार युवकों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
हरिशंकर, एसएसपी, मुंगेर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गिरफ्तार दुष्कर्म आरोपी के साथ बरियारपुर थानाध्यक्ष।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MbFcEj

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad