चाय बनाकर नहीं दी तो गुस्साए पति ने पत्नी को दबिया से काटकर मार डाला, अपना भी गला रेता, हालत गंभीर https://ift.tt/2zIIuME - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 30, 2020

चाय बनाकर नहीं दी तो गुस्साए पति ने पत्नी को दबिया से काटकर मार डाला, अपना भी गला रेता, हालत गंभीर https://ift.tt/2zIIuME

चाय बनाकर नहीं देने पर प्रखंड के हसनपुर पंचायत के कलावती नगर वार्ड सात में सनकी पति लक्ष्मी झा ने पत्नी मीरा देवी की दबिया से गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद का गला रेतने का प्रयास किया। घटना के बाद दोनों को आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मूलरूप से वैशाली जिले के पातेपुर गांव के रहने वाले हैं। लक्ष्मी रानीगंज के एक होटल में नौकरी करता है।
आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ महीनों से दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच विवाद को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई थी। इस बीच शुक्रवार की सुबह दोनों सुबह में उठकर चाय पीने बैठे थे। पत्नी ने चाय बनाकर खुद पी ली, लेकिन वह अपने पति को चाय बनाकर नहीं दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि आक्रोशित पति ने दबिया लेकर पहले अपनी पत्नी का गला काटा। इसके बाद वह अपना भी गला काट लिया। मौके पर दंपत्ति के बच्चों ने बताया कि अचानक पापा ने दबिया से मम्मी का गला काट दिया इसके बाद अपना गला काट लिया।
रानीगंज पुलिस ने दोनों को भेजा अस्पताल
घटना के बाद करीब आधे घंटे तक खून से लथपथ दोनों गंभीर हालत में कमरे में एक दूसरे के ऊपर पड़े रहे। सूचना मिलने पर रानीगंज दरोगा मैनुद्दीन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रानीगंज पुलिस ने सहयोग से इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया गया। रानीगंज रैफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया। दोनों के दो पुत्री व एक पुत्र है।

15-20 दिनों से एक साथ रह रहे थे पति-पत्नी
रानीगंज थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने बताया कि दोनों पति पत्नी में किसी बात को लेकर दो तीन महीनों से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों तक पत्नी अपने पति को छोड़कर भी चला गया था। लेकिन 15-20 दिनों से दोनों पति पत्नी साथ ही रह रहे थे। एसएचओ का कहना है कि कुछ दिन पहले भी पत्नी अपने पति की शिकायत लेकर थाना आई थी। समझाने के बाद दोनों एक साथ भी रहने लगे थे। मृतका के पुत्र के अनुसार आज दोनों के बीच चाय को लेकर विवाद हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना के बाद घायल को देखने अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TPJPIi

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad