मुंबई से गोपालगंज लौट रहे 4 मजदूरों को बेकाबू डंपर ने मिर्जापुर में रौंदा, तीन की मौत, सड़क किनारे सोए थे https://ift.tt/2LSZqCw - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 23, 2020

मुंबई से गोपालगंज लौट रहे 4 मजदूरों को बेकाबू डंपर ने मिर्जापुर में रौंदा, तीन की मौत, सड़क किनारे सोए थे https://ift.tt/2LSZqCw

शुक्रवार की सुबह एक दुखद खबर यूपी के मिर्जापुर से आईं ।जिसे सुनकर गोपालगंज के लोग सन्न रह गए।मिर्जापुर में सड़क किनारे सो रहे चार युवकों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकिएक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में सभी गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के रहने वाले है।

मृतकों की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर पंचायत के कल्याणपुर गांव निवासी उदय सिंह के पुत्र अमीत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, बिंदेश्वरी सिंह का पुत्र राजू सिंह तथा स्व सुरेंद्र सिंह का पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।परिजनों के हृदय विदारक चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डंपर ,एक पल में ही सब कुछ हो गया खत्म
मुम्बई से इनोवा गाड़ी किराए पर कर गोपालगंज और बैशाली के मजदूर अपने घर लौट रहे थे।मिर्ज़ापुर में लालगंज थाना क्षेत्र के बसही कला गांव के पास पहुंचे तो थक जाने के कारण राजमार्ग के सामने गाड़ी रोककर रोड के नीचे सभी सो गए इसी बीच रात को लगभग 2:30 बजे के करीब फोरलेन का निर्माण करा रही कंपनी डीबीएल के डंपर चालक को झपकी आ गयी। डंपर ने इनोवा को टक्कर मारा और पटरी पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। जिससे गोपालगंज के अमीत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, राजू सिंह तथा सौरभ कुमार की मौत हो गई।
हादसे में जख्मी विशाल कुमार ने बताया कि हमलोग मुम्बई के जया इंफ्राटेक और एलएन्डटी कंपनी में काम करते थे। लॉक डाउन की वजह से कम बंद हो गया था। जिसके बाद खाने पीने की भी परेशानी हो रही थी।उसके बाद हम सभी घर आने के लिए परेशान थे। इसके बाद 70 हजार रुपये में सातों युवक मिलकर इनोवा गाड़ी भाड़ा कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को विपरीत दिशा से आ रही डंपर ने इनोवा में जोरदार टक्कर मार दी।
आज आने का सभी ने किया था वादा, अफसोस कफन में लिपटकर आए
हादसे में जख्मी सभी का इलाज मिर्जापुर में चल रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सभी ने आज घर पहुंच जाने की बात कही थी।उस वक्त किसी को क्या पता था कि आगे उनका इंतजार मौत कर रही है। जब सभी निकले थे तो कहा था कि जल्द ही परिवार के सभी लोगो से मुलाकात होगी।अफसोस इस बात का है कि सभी कफन में लिपटकर पहुंचे। एक साथ गांव में हुई तीन युवकों की मौत से ग्रामीण पूरी तरह से गमगीन है।
अमित ने देर रात तक पहुंचने का पत्नी से किया था वादा
बैकुंठपुर थाने के फैजुल्लाहपुर पंचायत के कल्याणपुर गांव का युवक अमित कुमार सिंह अपनी पत्नी नेहा देवी से शुक्रवार की देर रात तक घर लौटने का वादा किया था। मुंबई के कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले उदय सिंह के सबसे बड़े बेटे अमित सिंह की मौत यूपी के मिर्जापुर के समीप सड़क हादसे में हो गई।

हादसे की खबर जब पत्नी को मिला नेहा के मुंह से अनायास हीं शब्द निकला कि मुंबई से चलने के बाद वे देर रात तक घर पहुंचने का वादा किये थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। पति के पहुंचने से पहले ही नेहा की दुनिया उजड़ने की मनहूस खबर मिली। मृतक अमित कुमार सिंह का छह माह का बेटा अमान इस घटना से पूरी तरह अनजान है। माता प्रतिमा देवी,पिता उदय सिंह,भाई सुमित सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है। अमित की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अमित अपने परिवार का होनहार और कमाऊ सपूत था।
सोए तो सोए ही रह गए, कुछ दिखा तो खून से लथपथ शरीर
सोने गए तीनों युवक हमेशा के लिए चिरनिद्रा में सो गए। अगले दिन की सुबह कोई नहीं देख सका । चंद मिनटों में ही सब कुछ उजड़ चुका था। जो बच गए थे वो लोगों के मृत शरीर को बुझे हुए नजरों से देख रहे थे।पोस्टमार्टम के बाद देर रात युवकों का शव गोपालगंज पहुंचने की उम्मीद है। घटना की सूचना मृतकों के घर जब मिली तो पूरे गांव में कोहराम मच गया।
हादसे में मौत पर विधायक ने जताया दुख
बैकुंठपुर थाने के फैजुल्लाहपुर पंचायत के तीन युवकों की युपी के मिर्जापुर के समीप सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर विधायक मिथिलेश तिवारी ने दुख प्रकट किया है। विधायक ने घटना की जानकारी मिलते हीं उत्तर प्रदेश के सांसद के माध्यम से शवों का पोस्टमार्टम कराकर शीघ्र मृतकों के घर तक लाने की पहल शुरू कर दी है। विधायक ने कहा कि तीनों युवकों की मौत से वे बहुत दुखी हैं।
मौत की मनहूस खबर मिलते ही सौरभ के
परिजनों की हालत हुई खराब
बैकुंठपुर थाने के फैजुल्लाहपुर गांव के सौरभ कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते हीं शुक्रवार को परिजनों ने चित्कार मच गया। स्व सुरेंद्र सिंह के पुत्र सौरभ कुमार मुंबई के एक कंपनी में काम करते थे। लॉक डाउन के बाद काम बंद होने की स्थिति में घर वापस आने के लिए साधन की व्यवस्था कर रहे थे। लॉक डाउन के दो माह जब गुजरा तो परेशानी बढ़ती गई। उसके बाद वैशाली के तीन साथियों सहित सात युवकों नें सत्तर हजार रुपये में इनोवा गाड़ी भाड़ा कर घर लौट रहे थे। मिर्जापुर के समीप अनियंत्रित डंपर में से इनोवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

सौरव की मौत की सूचना जब माता प्रभावती देवी,भाई अमित कुमार सिंह व मंटू कुमार को जब मिली तो दहाड़ मार कर रोने लगे। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे परिजनों को यह उम्मीद थी कि सौरभ जब घर लौटेगा तो आपदा की घड़ी में सब एक साथ रहेंगे। लेकिन होनी ने अचानक करवट बदल दिया। सौरभ अपने तीनों भाइयों में मेहनती था। मेहनत की बदौलत वह परिवार का तकदीर बदलना चाहता था। माता प्रभावती देवी बेटे की मौत की मनहूस खबर सुनते ही मूर्छित होकर गिर पड़ी।
सिधवलिया में ट्रक ने किशोर को रौंदा, मौत, दूसरा जख्मी
झँझवा बल्डीहा पथ पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया के नजदीक गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुंचेया मठिया गांव निवासी गोपाल राम का पुत्र सुजीत अपने भाई संजीत के साथ साइकिल से गांव के बगल में गुरुवार की देर शाम का रहा था। इसी दौरान सिधवलिया की तरफ से आ रहा ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी जिसमें दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में पहुंचाया। जहां सुजीत की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।इलाज के क्रम में सुजीत की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 workers returning from Mumbai to Gopalganj, uncontrolled dumper thrashed Mirzapur, killed three, slept on the road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WSNZRD

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad