वीरपुर थाना परिसर में ईद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में कोरोना वायरस के खतरे के बीच सजगता एवं सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके ईद मनाने को लेकर रूपरेखा तय की गई।
ईद के नमाज अदा करने को लेकर सरकार के निर्देशों को बैठक रखा गया। बैठक में जामा मस्जिद वीरपुर के इमाम शमीम अजहर के द्वारा ईद के नमाज के लिए मस्जिद में 50 लोगों के साथ नमाज पढ़ने का आदेश देने का आग्रह किया गया। एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार 50 लोगों के इकट्ठे होने की आदेश नहीं दिया जा सकता।
नगर पंचायत के वार्ड 5 की होगी साफ-सफाई : नगर पंचायत वार्ड 5 के नगर अध्यक्ष जदयू एस मोहिउद्दीन ने वार्ड में साफ-सफाई नहीं होने, नगर पंचायत द्वारा कूड़ा आदि को नहीं हटाने की बात को लेकर एसडीओ से शिकायत की तथा उसने इस बात को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तक ले जाने की बात कही।
नगर अध्यक्ष जदयू श्री मोहिउद्दीन की शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार भगत ने कहा कि वार्ड नंबर 5 में साफ-सफाई के साथ कूड़ा आदि को हटाकर स्वच्छ किया जाएगा। बैठक में एसडीएम व एसडीपीओ के अलावा आरडीओ देव आनंद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष वीरपुर विनोद कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरपुर मनोज कुमार भगत, बलभद्रपुर मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद तोहिद, तनवीर आलम मोहम्मद अंसार, पशुपति गुप्ता, अरुण शाह, हाजी मुस्लिम अंसारी आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZwJYEa

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment