आनंद बिहार एवं तमिलनाडु से शुक्रवार को प्रवासियों की एक और खेप लेकर 2 श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुपौल स्टेशन पहुंची। 21 - 21 कोच के दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन में लगभग 1612 प्रवासी सवार थे। ट्रेन के पहुंचने से पहले स्टेशन पर वरीय अधिकारी मौजूद थे।
ट्रेन से उतरे यात्रियों का सबसे पहले स्कैनिंग किया गया और उसके बाद रजिस्ट्रेशन किया गया। तत्पश्चात उन्हें संबंधित प्रखंडों में भेजा गया। प्रवासियों में सोशल डिस्टेंस का पालन कराने को लेकर स्टेशन पर पहले से गोल घेरा बनाया गया था। यात्रियों को उसी घेरे में आगे बढ़ने की हिदायत दी जा रही थी।
प्रवासियों के जांच को लेकर 9 टेबल लगाए गए थे। जहां बारी-बारी से सभी प्रवासियों का थर्मल स्कैनिंग किया गया। जानकारी के अनुसार आनंद बिहार से 603 एवं तमिलनाडु से 1009 प्रवासी आए। जिसमें जिले के 552 व अंतर जिला के 1060 प्रवासी शामिल थे। इस दौरान डीडीसी मुकेश कुमार सिन्हा स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LOFgK3

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment