भिखनाठोरी बोर्डर पर पुल का हवाला देकर बंद कियें गयें नाले को लेकर दोनों देश के नागरिकों के बीच चौथें दिन भी तनाव की स्थिति बनी हुई हैं। नाला खोलने को लेकर दोनों देश के नागरिक अब गोलबंद होने लगें हैं। नेपाली नागरिकों द्वारा शुक्रवार को नाला नही खोलने देने के लिए बैठक कि गयी थी। वही रविवार को धमौरा पंचायत के लोगों ने भारतीय क्षेत्र में बैठक करने का निर्माण लिया हैं। ताकि बंद नाला को खोलवाने के लिए अगली रणनीति तय कि जायें।
इसकि जानकारी देते हुए धमौरा मुखिया रामबिहारी महतो ने कहा कि नेपाल प्रशासन द्वारा वर्ता करने के लिए हमें बुलाया जा रहा हैं परंतु मुखिया का कहना हैं कि नेपाल प्रशासन के साथ भारतीय अधिकारीयों की वर्ता रविवार को होना हैं। अकेले मिलने का कोई औचित्य नही हैं। मुखिया ने कहा कि धमौरा पंचायत के लोगों में नेपाली नागरिक व नेपाल प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश हैं। इधर एसएसबी के इंस्पेक्टर प्रमीत कुमार का कहना हैं कि बोर्डर पर पुरी तरह शांति व्यवस्था कायम हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3chvElU

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment