होम क्वारेंटाइन में रह रहे प्रवासियों के स्वास्थ्य जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग में निर्देश जारी करते हुए सिविल सर्जन को निर्देशित किया है कि होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे प्रवासियों की स्क्रीनिंग करना आवश्यक है। इससे हर दिन उनकी स्वास्थ्य जांच होगी और इससे संबंधित रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी। होम क्वॉरेंटाइन मे रह रहे प्रवासियों के स्वास्थ्य जांच की जिम्मेदारी पोलियो के पर्यवेक्षक को दी गई है। पर्यवेक्षक अपने अपने क्षेत्र में सूची के अनुसार 14 दिनों तक हर एक प्रवासियों के स्वास्थ्य जांच कर उसका रिपोर्ट विभाग को देंगे।
इस बाबत सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर कई निर्देश दिया है। उन्होंने जारी पत्र में विभागीय आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे प्रवासियों के स्वास्थ्य की जांच नियमित रूप से कराई जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये ऐसे लोगों के घर के बाहर एक पंपलेट भी चिपकायी जाएगी जिस पर प्रवासियों से जुड़ी संबंधित जानकारी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dec8rA

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment