डायन का आरोप लगा कर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, घर भी उजाड़ दिया https://ift.tt/36JMc4K - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 30, 2020

डायन का आरोप लगा कर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, घर भी उजाड़ दिया https://ift.tt/36JMc4K

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो महिला पर डायन का आरोप लगाकर दबंगों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई की गई। बचाने आए उसके परिजनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया और उसका घर उजाड़ दिया गया।
मामले में पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर कागा पासवान, कपिलदेव पासवान, मुकेश पासवान, जयश्री पासवान, लालमोहन कुमार, रीमा देवी सहित अन्य को आरोपित किया है। कहा है कि उक्त आरोपित शुक्रवार को उसके दरवाजे पर आकर उसे व उसकी गोतनी पर डायन का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी गोतनी को जमीन पर पटक दिया तथा निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी। बचाने गए अन्य परिजनों को भी धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया व घर उजाड़ दिया।

बाल सुधार गृह से फरार बाल कैदी गिरफ्तार

पुलिस ने मोतिहारी बाल सुधार गृह से फरार एक बाल कैदी को शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के पदुमकेर सरेह से गिरकर कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि आरोपी जिहुली गांव का चंदन कुमार है। जिसे पदुमकेर गांव के सरेह से गिरफ्तार किया गया। वह मोतिहारी बाल सुधार गृह से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी जिहुली पंचायत भवन के सीएससी के चोरी मामले में आरोपी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3djGWYa

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad