शिकारपुर थाना के चक्की पकड़ी गांव में गुरुवार की देर रात एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में अाया है। मृतका की पहचान चक्की पकड़ी गांव निवासी सुबोध साह की पत्नी 26 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह शिकारपुर थाना के एसआई गोविंद साह सदल बल घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दहेज हत्या से जुड़ा हुआ है। मृतक के पति सुबोध साह, सास बच्ची देवी, ससुर शिवशंकर साह समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मृत महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की देर रात ससुराल वाले उसकी बेटी की पिटाई कर रहे थे। मारपीट की सूचना विवाहिता ने अपने मायके शिकारपुर थाना क्षेत्र के धमीनाहा गांव निवासी अपने पिता अदया साह व भाई प्रेमचन्द साह को दी। सूचना पर मायके वाले शुक्रवार की सुबह चक्की पकड़ी पहुंचे। इससे पूर्व ही ससुराल वाले विवाहिता को लेकर एक निजी क्लीनिक में पहुचे थे। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल वाले विवाहिता के शव को जलाने के फिराक में थे। लेकिन मायके वालों के पहुंच जाने के बाद वे घर छोड़ फरार हो गए। मृतक के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को कई दिनों से दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।
सुनीता की तीन साल की एक बेटी भी है
मृतक महिला के भाई प्रेमचन्द साह ने बताया की उसकी बहन सुनीता की शादी चक्की पकड़ी गाव निवासी सुबोध साह से 2014 में हुई थी। शादी के बाद एक तीन साल की बेटी भी है। इधर कुछ दिनों से उसके पति व ससुराल के लोग दहेज में बाइक व भैस की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। गुरुवार की रात एक बजे उसकी बहन ने फोन कर कहा कि उसका पति एवं ससुराल के लोग उसको बूरी तरह से पीट रहे हैं। सुबह में जब वह लोग वहां पहुंचे तो उसकी बहन की लाश घर में पड़ी मिली है।
मृतक महिला के भाई के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक महिला के शरीर पर पुलिस को जख्म के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
सूर्यकांत चौबे, एसडीपीओ, नरकटियागंज
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZRilpp

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment