जिले में कोरोना से एक और मौत, 21 नए और पांच पुराने मरीजों के साथ कुल 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव https://ift.tt/2Xf4bwH - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 30, 2020

जिले में कोरोना से एक और मौत, 21 नए और पांच पुराने मरीजों के साथ कुल 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव https://ift.tt/2Xf4bwH

भोजपुर जिले में शुक्रवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिसमें से तरारी प्रखंड के रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत पहले ही हो गई थी। उसका स्वाब मरने के बाद जांच के लिए पटना भेजा गया था। इसके अलावे 26 मरीजों में से 21 नए लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि,पांच पुराने मरीज दोबारा संक्रमण कि चपेट में आ गए है। शुक्रवार की देर शाम होते-होते पॉजिटव मरीजों का आंकड़ा 27 पर पहुंच गया। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। देर शाम जो मरीज मिले हैं, उसमें एक 22 वर्षीय तथा दूसरा 14 वर्षीय किशोर है।

कोईलवर का रहने वाला किशोर एवं आरा का 22 वर्षीय युवक पहले से ही क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। जिले में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद से भोजपुर जिला में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश प्रशासन जोर-शोर से कर रही है। उनके संपर्क सूत्रों को खंगाला जा रहा है कि यह लोग किनके साथ बस एवं ट्रेन में सफर कर दूसरे राज्य से यहां पहुंचे थे।

सीएम ने क्वारेंटाइन व आइसोलेशन वार्डों को बढ़ाने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की आपडेट स्थिति की जानकारी डीएम और एसपी से ली। इस दौरान कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में क्वारेंटाइन सेंटर और आइसोलेशन वार्डों को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। वहीं, कैम्पों में टाॅयलेट की उपलब्धता को देखते हुए 04 या 02 व्यक्तियों पर एक टाॅयलेट के उपयोग की व्यवस्था करने को निर्देश भी सीएम ने दिया। सीएम ने जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कड़ाई से कराने का निर्देश भी अफसरों को दिया है।
महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा से 471 प्रवासी पहुंचे आरा
भोजपुर जिले में शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम संख्या में देश के विभिन्न भागों से प्रवासी पहुंचे। देश के महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा समेत कोई राज्यों से 13 ट्रेन के द्वारा महज 471 प्रवासी आरा रेलवे स्टेशन पर उतरे। यात्रियों में भोजपुर, सासाराम, बक्सर के अलावे छपरा और अरवल जिले के भी लोग थे। आने वाली प्रमुख ट्रेनों में लोकमान्य -सीतामढ़ी एक्सप्रेस, मुंबई- पटना एक्सप्रेस, कटिहार -सासाराम एक्सप्रेस, मुंबई -दुमका एक्सप्रेस, वापी -देवघर एक्सप्रेस, हरिद्वार- एक्सप्रेस, लोकमान्य- पटना एक्सप्रेस थी।

जेल में बंदी की हालत बिगड़ी, होटल में क्वारेंटाइन किया गया
शुक्रवार को अचानक से आरा जेल में बंद एक बंदी की हालत बिगड़ गई। उसे खांसी और बुखार की शिकायत थी।इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की सलाह पर उसे एक होटल में क्वारेंटाइन किया गया।
कहां-कहां मिले कोरोना पॉजिटिव: पटना से जारी रिपोर्ट में पांच जगदीशपुर के, कोर्इलवर की 20 वर्षीय एक महिला, गड़हनी की 25 वर्षीय महिला समेत 13 लोग,बड़हरा का 53 वर्षीय एक मरीज, तरारी का एक मृतक शामिल है।

तरारी क्षेत्र का रहने वाला था 55 वर्षीय मृतक
बताया जा रहा है कि जिस 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। बीते 26 मई को तरारी प्रखंड का रहने वाला व्यक्ति मुंबई से श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से आरा लौट रहा था। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उसे इलाज के लिए तरारी सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया था। वहीं पर उसका स्वाब टेस्ट लिया गया था।

शुक्रवार को जांच के बाद जब उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया तो हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक के पार्थिव शरीर को आईसीएमआर के निर्देशों के आलोक में अंतिम संस्कार करने के लिए सौंप दिया गया। भोजपुर में यह दूसरी मौत है। बताते चलें कि कोरोना पॉजिटिव सिन्हा ओपी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक मरीज की भी मौत 2 दिन पहले हुई थी।
मृत प्रवासी के पॉजिटिव रिपोर्ट से हड़कंप, नहीं खुलेंगी सब्जी दुकानें
तरारीप्रखंड में एक व्यक्ति की कोरोना बीमारी से मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वह मुम्बई से आरा 26 मई को आया था। थर्मल स्क्रीन के बाद तरारी क्वारेंटाइन सेंटर पर रखने के लिए तरारी भेजा गया था। तरारी पहुंचने पर उसको अंदर से बेचैनी थी। जिसे डॉक्टरों ने देखकर भर्ती कर इलाज करना शुरू कर दिया। इसी बीच इलाज के दौरान 26 मई की शाम उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को आरा भेजा गया। जहां से चिकित्सकों ने स्वाब लेकर कोरोना जांच के लिए पटना भेजा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुजरात से आए प्रवासी मजदूर पटना जाने के लिए बस तलाशते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XMt0z4

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad