जिले में शुक्रवार को चार और कोरोना मरीज सामने आए। जिनमें बांका के दो व चांदन के एक व्यक्ति शामिल हैं। बांका प्रखंड के बेहरा गांव के 19 वर्षीय व हरिपुर लोनी गांव के 22 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए जो राजस्थान से आए थे, जबकि चांदन के ताराडीह गांव के 46 वर्षीय अधेड़ यूपी से आए थे। वहीं रजौन निवासी 33 वर्षीय पंजाब से आया था और प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती था। बांका के दोनों युवक शहर के आरएमके हाई स्कूल में, जबकि चांदन के व्यक्ति कांवरिया धर्मशाला के क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती थे। इन सभी को क्वारेंटाइन सेंटर से लकड़ीकोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बने आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया।
इधर, प्रशासन तीनों कोरोना पॉजिटिव की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटी है। इन तीनों का सैंपल 28 मई को जांच के लिए भेजा गया था। 29 मई को तीनों की रिपोर्ट काेरोना पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल 116 मरीज हो चुके हैं। हालांकि अब तक 49 मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। गुरुवार देर रात आए कुल 12 फॉलोअप सैंपल के रिपोर्ट में 10 पॉजिटिव व दो निगेटिव रहे। निगेटिव रिपोर्ट वालों को जरूरी सामान का किट देते हुए शुक्रवार को छोड़ दिया गया। वही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के चेन का पता लगा कर उनका सैंपल जांच में भेज रही है। साथ ही 8 दिनों के बाद पुराने मरीजों का फॉलोअप सैंपल भी भेजा जा रहा है। गुरुवार से पूर्व भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। अब सिर्फ गुरुवार को भेजे गए 24 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
प्रवासियों को होम क्वारेंटाइन में भेजने का सिलसिला जारी
सरकारी आदेश के बाद प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर से प्रवासियों को होम क्वारेंटाइन में भेजा जा रहा है। इसके साथ ही प्रखंड क्वारेंटाइन की संख्या में कमी हुई है। अब 153 की जगह 135 क्वारेंटाइन सेंटर ही क्रियाशील रह गए हैं। अब तक 19340 प्रवासियों को होम क्वारेंटाइन में भेजा गया है। वही प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर में कुल 13695 प्रवासियों को रखा गया है। रेड जोन से आने वालों को ही प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। डीएम सुहर्ष भगत ने स्पष्ट किया है कि कल से कोई श्रमिक ट्रेन नहीं चलेगी। अब रेल यात्रियों के लिए रेलवे नॉर्मल ट्रेन चलाएगी।
जिले में अब तक सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला काेरोना
जिले में अब तक मिले 116 कोरोना मरीज प्रवासी हैं, जिन्हें क्वारेंटाइन सेंटर तक ही रोक दिया गया। अब तक किसी भी व्यक्ति से सामुदायिक स्तर पर कोरोना नहीं फैला है। राहत की बात यह है कि इन सभी को समय रहते आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन जिस प्रकार अब लोगों को होम क्वारेंटाइन में भेजा जा रहा है और बाजारों में भीड़ जुट रही है, इससे कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cj4laC

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment