डीएम कौशल कुमार ने क्वारेंटाइन सेंटर गायत्री शिक्षा निकेतन के भोजनालय एवं निबंधन सेंटर सहित कमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाहर से आए प्रवासी मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही मजदूर बाहर में रहकर कौन सा कार्य कर रहे थे, इसकी भी जानकारी ली।
उन्होंने सभी से खुद के बैंक अकाउंट के बाबत जानकारी ली। कई मजदूरों ने बताया कि उनका खुद का बैंक अकाउंट नहीं है। डीएम ने एसडीओ वीरेंद्र कुमार को तत्काल मजदूरों का डाकघर में अकाउंट खुलवाने को कहा। उन्होंने मजदूरों के बीच डिग्निटी किट का वितरण किया। एसडीओ ने बताया कि सभी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान डीडीसी राजेश कुमार सिंह, एएसडीएम अश्वनी कुमार, एसडीपीओ मृदुला कुमारी, बीडीओ मनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार, सीओ धर्मदेव चौधरी, सीआई जवाहर मुखिया, शिक्षक अकबर आलम, निर्दोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gbsseN

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment