जिले में शुक्रवार को राघोपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरी निवासी एक 21 वर्षीय प्रवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के साथ मरीजों की संख्या 29 पहुंच गई है। बताया जाता है कि उक्त युवक बीते 13 मई को महाराष्ट्र के भिवंडी से लौटा था। जिसे राघोपुर प्रखंड अंतर्गत गांधी उच्च विद्यालय बरमोत्तरा स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था।
जिसे 18 मई को तबियत बिगड़ने पर 19 मई को जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। रिपोर्ट में वह संक्रमित मिला। कोरोना संक्रमित युवक महाराष्ट्र के भिवंडी में सिलाई का काम करता था। इस बीच एक राहत भरी खबर मिली है कि जिले के पहले कोरोना संक्रमित की दूसरी जांच रिपोर्ट निगटिव आई है। जिसे सदर प्रखंड के सुखपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xqm6j7

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment