मजदूरों के लिए बने कानून खत्म कर रही सरकार https://ift.tt/2yroDkp - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 23, 2020

मजदूरों के लिए बने कानून खत्म कर रही सरकार https://ift.tt/2yroDkp

श्रम कानूनों के निलंबन एवं 12 घंटे कार्य दिवस के खिलाफ सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को नरियार रोड स्थित सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के समक्ष सोशल डिस्टेंस रखते हुए प्रतिवाद मार्च का आयोजन किया गया।

मौके पर सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि को केंद्र एवं राज्य सरकार मजदूरों के लिए बने कानूनों को खत्म करने के अवसर के रूप में प्रयोग कर रही है। बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में 12 घंटे का कार्य दिवस और सभी श्रम कानूनों को तीन साल के लिए निलंबित किया जाना मजदूरों को गुलामी में धकेलेगा और बड़े कॉर्पोरेटर को मजदूरों के शोषण के लिए खुली छुट देगा।

वही इंटक नेता केशर कुमार सिंह ने कहा कि पीएम के 20 लाख करोड़ के पैकेज से मजदूरों के राहत के लिए कुछ भी नहीं निकला, जो निंदनीय है। सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय को समर्पित ज्ञापन में निलंबित किए गए सभी श्रम कानूनों को अविलंब बहाल करने, 12 घंटे के कार्य दिवस के अध्यादेश को तुरंत वापस लेने, निबंधित निर्माण श्रमिकों को लंबित भुगतान राशि अविलंब भुगतान करने, मनरेगा सहित सभी मजदूरों को श्रम कल्याण बोर्ड में निबंधन की गारंटी, सभी ग्रामीण कार्यों को मनरेगा में शामिल करने की मांग की गई।

मौके पर एटक जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साह, जिला सचिव प्रभुलाल दास, मो. नसीर, उमेश पौद्दार, इंटक जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल, मुकेश कुमार, मो. नसीम, रामविलास पासवान, रामगुलाम यादव, मो. असलम, मो. सलाम, मनीष कुमार, मो. जाकीर, मो. कमररूद्दीन, सीता राम दास, रामचंद्र दास, बुधन शर्मा, सोमेश्वर राम, महेश्वरी शर्मा, मो. समजूल, तारानंद ठाकुर, अशोक कुमार सुमन आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government is ending the law made for workers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZrZIrY

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad