जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार रजक ने बगहा–2 प्रखंड के सभागार में अनुमंडल के सभी बीडीओ के साथ अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी 7 प्रखंडों के बीडीओ को नल जल योजना को पूरा करने का निर्देश दिया। हिदायत दी गई कि नल जल व गली नाली योजना में गुणवत्ता बनी रहे, इसको लेकर बीडीओ मॉनिटरिंग में तत्परता बरतें।
उन्होंने कहा कि महामारी की वजह से काम में विलंब हो गया है। लेकिन अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम को हरहाल में तय सीमा के अंदर कराना होगा। डीपीआरओ ने सभी बीडीओ से प्रखंड वार नल जल, गली नाली योजना के क्रियान्वयन व अपूर्ण योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगर कोताही बरती जाती है तो अधिकारीयों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
हर हाल में तय समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य होना चाहीए। डीपीआरओ ने पंचायतों से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए योजना तैयार कर उसे विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया। बीडीओ इसमें सक्रिय भूमिका निभाते हुए पंचायतों के प्रस्तावों को विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराएंगे, ताकि योजनाओं का प्राक्कलन तैयार किया जा सके। समय निकल जाने के बाद किसी भी योजना का प्रस्ताव नहीं लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BasvqW

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment