कोरोना के 109 मरीज मिलने के बाद भी लोग नहीं संभल रहे हैं तो यह जिले के लिए बड़ी चिंता है। भले ही प्रशासन ने जिले को हाई अलर्ट कर दिया है। बावजूद लॉक डाउन का अनुपालन शिथिल हो गया है। सब कुछ जानते हुए भी लोगों के मन से डर उतर गया है। ऐसे में संक्रमण का खतरा और गंभीर होने लगा हैै। लॉकडाउन 4.0 में छूट मिली।
दुकानें तो खुलने लगी। लोगों के कदम बाहर निकलने लगे तो कोरोना तेजी से बढ़ने लगा। प्रशासन ने नरमी दिखई तो दुकानदार गाईडलाइन को ताक पर रखने लगे हैं। ऐ तरफ वायास का जाल बढ़ रहा है तो दूसरी ओर लोग लापरवाही की हदें पार करने लगे हैं। जिले भर में लोग किस तरह से संक्रमण को आमंत्रण दे रहे हैं, हम आपको दिखा रहे हैं ......
शहर कहां और कैसीस्थिति रही
अरार मोड़ : बैरियर पर दो जवान हैं, आने-जाने वालों से कोई पूछताछ नहीं हो रही है।
हजियोपुर मोड : बैरियर खुला रहता है। जवान अगल बैठ कर ड्यूटी देते दिखे। राहगीरों से कोई पूछताछ नहीं
बंजारी चौक : यहां कोई सख्ती नहीं है, बेरोक-टोक लोग शहर में आवाजाही कर रहे हैं।
कौशल्या सिंह चौक : नाका बैरिकड्स लगा है। दो पुलिस वाले की ड्यूटी है। सभी दूर बैठे दिखे।
संक्रमण की भीड़ : हथुआ बाजार में जान से जरूरी खरीदारी है
यह अनुमंडल मुख्यालय का मुख्य बाजार है। तस्वीर में आप देख रहे हैं, यहां बाजार करने आए लोगों में संक्रमण का कोई खौफ नहीं है। 200 मीटर लंबी इस गली की बाजार में 1500 से ज्यादा लोग खरीदारी है। भीड़ में सोशल डिस्टेंस गुम हो गई है।
कोरोना की कतार : भोरे पीएनबी में पैसे के लिए लाइन में महिलाएं
यहा भोरे बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर की तस्वीर है। जन-धन खाते से 500 रूपया उठाने के लिए यहां 500 से ज्यादा महिलाएं कतार में खड़ी हैं। इन्हें सोशल डिस्टेंस नहीं बता? बस जल्दी से पैसा मिल जाए। बैंककर्मी जब दूरी बनाने को कहते हैं तो झगड़ पड़ती हैं।
वायरस की सवारी : कहीं जीवन पर न पड़ जाए भारी
अब जरा मीरगंज की इन महिलाओं की हिम्मत तो देखिए। एक ही टांगे पर 8 लोग और 2 बच्चे हैं। ये सभी बाजार करके छाप की ओर जा रही हैं। सफर में 1 घंटे का समय लगेगा। खुदा न करें .... अगर इनमें से कोई संक्रमित निकला तो कई घरों में कोरोना की इंट्री हो जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eDWBS3

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment