कोरोना वायरस को लेकर किए गए लॉकडाउन के चलते काम बंद होने पर अन्य राज्यों से मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला अब धीरे-धीरे कम हो रहाहै। 30 दिन बाद शनिवार सबसे कम रजिस्ट्रेशन हुआ। 24 घंटे में कुल 1566 प्रवासी यूपी के रास्ते बिहार बॉर्डर पर पहुंचे। सुबह छह बजे से सबकी स्क्रीनिंग शुरू हुई। जिलावार काउंटर पर रजिस्ट्रेशन के बाद बस और ट्रेनों से उनके गृह जिले के लिए रवाना किया गया।
2 बजे तक हुआ रजिस्ट्रेशन
अपने गृह जिला जाने के लिए पहुंचे प्रवासियों का रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को 2 बजे तक ही हुआ। 21 काउंटर बनने और संख्या कम होने से ससमय स्कैनिग कर उन्हें रवाना कर दिया गया।
मोतिहारी, बेतिया, जहानाबाद गए 538
मोतिहारी, बेतिया, जहानाबाद, सीतामढ़ी, शिवहर और दरभंगा के लिए 538 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। सभी 12 बसों में बैठाकर उनके गृह जिले के लिए भेजा गया। डीटीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि लोगों को सोशल डिस्टेंस के तहत बसों से उनके नजदीकी ट्रांजिट कैंप तक पहुंचाया जा रहा है।
3 ट्रेनों से भेजे गए 1028
जलालपुर रेलवे स्टेशन से कटिहार, मधुबनी और मधेपुरा के लिए 3 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें खुली। इनमें 1028 श्रमिक पैसेंजर को छपरा रूट से रवाना किया गया। ट्रेन खुलने से पहले यात्रियों को टिकट और भोजन का पैकेट दिया गया। ट्रेन और बस से भेजने से पहले सभी प्रवासियों के स्क्रीनिंग की गई और उनका नाम पता दर्ज कर डाटाबेस तैयार किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bikv7u

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment