विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पंचम वित्तीय योजना मद की राशि से सोख्ता निर्माण, पंचायत के सभी परिवारों के बीच मास्क व साबुन सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों के वितरण करने को लेकर शुक्रवार को सौरबाजार प्रखंड के पंचायत सौरबाजार के मुखिया रेणु देवी के आवास पर पंचायत सचिव की मौजूदगी में विभिन्न वार्ड सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वार्ड सदस्यों सहित पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सौरबाजार पंचायत की आयोजित बैठक में मौजूद मुखिया प्रतिनिधि भोला साह ने कहा कि सभी वार्डों के वार्ड सदस्य अपने-अपने वार्ड के लोगों का विशेष ध्यान रखें और अपने वार्ड के सार्वजनिक स्थानों का चयन करने के साथ ही सभी परिवारों की सूची भी तैयार कर लें।
ताकि सभी परिवारों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व साबुन सहित अन्य आवश्यक सामान की आपूर्ति की जा सके। बैठक में सोख्ता निर्माण कार्य के लिए चिह्नित स्थानों की सूची तैयार कर पंचायत सचिव के पास ससमय अपना प्रस्ताव पत्र जमा करने को कहा गया, ताकि पंचायत में विकास कार्य समय-सीमा के अंदर पूरा किया जा सके।
मौके पर पंचायत सचिव सुमन सिंह, वार्ड सदस्य रामविलास साह, राजेंद्र कामत, रणविजय यादव, अवधेश कुमार, राजकुमार सादा, लक्ष्मण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zn3Mze

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment