कोरोना के दो मरीज स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्‌टी, अभी 21 का इलाज जारी; एनएमसीएच से 149 पाॅजिटिव मरीज ठीक होकर जा चुके घर https://ift.tt/2WUg9eW - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Saturday, May 23, 2020

कोरोना के दो मरीज स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्‌टी, अभी 21 का इलाज जारी; एनएमसीएच से 149 पाॅजिटिव मरीज ठीक होकर जा चुके घर https://ift.tt/2WUg9eW

एनएमसीएच से दाे कोरोना मरीजों काे स्वस्थ होने पर शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। नालंदा के 42 वर्षीय सदन मिस्त्री काे 12 मई और बाढ़ के 45 वर्षीय लल्लू राम को 11 मई को भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होकर जा रहे मरीजों ने कहा कि इस बीमारी का डटकर मुकाबला करना चाहिए। इससे घबराने की जरूरत नहीं।

नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में 21 पाॅजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर शुक्रवार को 21 नए संदिग्ध और पांच पॉजिटिव मरीज भर्ती किए गए हैं। एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उसे सेंटर में भेज दिया गया है। अबतक 149 पाॅजिटिव मरीजाें को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बाढ़ का बच्चा निगेटिव
एनएमसीएच के नीकू में बाढ़ का भी 20 दिन का बच्चा कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती कराया गया था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उम्मीद है 2 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। नए नियम के अनुसार नामांकन के 10 दिन व एक जांच रिपोर्ट निगेटिव आने और7 दिनों के होम आइसोलेशन को लेकर छुट्टी दिया जाना है। बाढ़ के नवजात को 14 मई को भर्ती कराया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो कोरोना से ठीक हुए मरीज का है। शुक्रवार को इसे अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yrITm7

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad