पिपरासी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 13 सड़कों का निर्माण चल रहा है। इन सड़कों के निर्माण में अनियमितता बरते जाने को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से आज तक पिपरासी में मात्र दो सड़कों का ही पक्कीकरण हो पाया था। बीते फरवरी माह में स्थानीय विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने एक साथ 13 सड़कों का शिलान्यास किया था।
लॉकडाउन में अधिकारियों के नहीं पहुंचने का संवेदक उठा रहे है फायदा
ग्रामीणों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बिहार यूपी सीमा सील हो गई थी। इस कारण अधिकारी भी क्षेत्र में कम ही आते थे। इसका फायदा उठा कर संवेदकों ने तेजी से काम कराया है। इसमें अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।
मेटल गिराने में मापक का नहीं रखा जा रहा है ख्याल
पुल निर्माण में दियारा के बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि पुल की ढलाई मोरंग बालू से करनी है। ग्रामीण सुनील, प्रमोद, कृष्णा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र, प्रमोद, अजय ने बताया कि अगर इस तरह सड़क निर्माण हुआ तो एक वर्ष में ही सड़क जर्जर हो जाएगी।
शिकायत मिली है, जल्द इसकी जांच की जाएगी
इस संबंध ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इसकी शिकायत उन्हें मिल गई है। जल्द ही स्थल पर पहुंच कर खुद इसकी जांच करेंगे। अगर इसमें कोई अनियमितता मिलती है तो संवेदक के खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2AnGjyb

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment