क्वारेंटाइन सेंटर्स पर रसोइया को 280 रुपए मिलनी है, पर कटौती की जा रही https://bit.ly/2zP6ei3 - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Monday, June 01, 2020

क्वारेंटाइन सेंटर्स पर रसोइया को 280 रुपए मिलनी है, पर कटौती की जा रही https://bit.ly/2zP6ei3

बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ की बैठक रविवार को डुमरिया गांव के मध्य विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस प्रखंड स्तरीय (बगहा - 1) बैठक के दौरान सरकार पर रसोइयों की उपेक्षा व शोषण करने का आरोप लगाते हुए अपनी मांगों से संबंधित कई प्रस्ताव पारित किए गए। संघ के उपाध्यक्ष रामाश्रय हाजरा ने गंभीर खुलासा किया कि क्वारेंटाइन सेंटर्स पर काम करने वाली प्रत्येक रसोइया को प्रतिदिन 280 रुपये के हिसाब से भुगतान करना है, परंतु उसमें भी कटौती की जा रही है।

इन्होंने कहा कि रसोईया खाना नहीं बना रहे हैं वहां हलवाई को 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में रसोईया के प्रति सरकार की दोहरी नीति स्पष्ट दिख रही है। जिला संगठन मंत्री शंभूनाथ मिश्र व प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी राम आदि संघ के नेताओं ने कहा कि सुबह से 10 बजे रात तक रसोइयों ने क्वारेंटाइन सेंटर्स पर पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवा दी है। संक्रमण के खतरों के बावजूद इनकी सेवा भावना कमजोर नहीं पड़ी। जबकि सरकार के स्तर पर रसोईयों की जांच नहीं कराई जा रही है।

संक्रमण से बचने के लिए कोई साधन भी इन्हें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। संगठन के तमाम लोगों ने इसपर रोष व्यक्त किया। संगठन के लोगों ने सरकार से संक्रमण से बचाव के लिए दैनिक उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही साथ सरकार से निर्धारित राशि को कटौती नही करने तथा ससमय भुगतान कराने की मांग से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए। प्रमिला देवी, हरेंद्र चौधरी, साहेब गोड़, गम्हा साह, सुभावती देवी, मीरा देवी समेत बड़ी संख्या में रसोइयों ने बैठक में अपनी सहभागिता निभाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The cook is to get 280 rupees at quarantine centers, but being cut


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3dnoUUD

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad