बालू लदी ट्रैक्टर ट्राॅली घर में जा घुसी बाल-बाल बचे घर के लोग, घर ध्वस्त https://bit.ly/2zNIDyq - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Monday, June 01, 2020

बालू लदी ट्रैक्टर ट्राॅली घर में जा घुसी बाल-बाल बचे घर के लोग, घर ध्वस्त https://bit.ly/2zNIDyq

पिपरासी थाना क्षेत्र के श्रीपतनगर गांव में रविवार को एक तेज रफ्तार व बालू से ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर फूस के एक घर में अकस्मात घुस गई। घर पूरी तरह ढह गया। घर में बैठे लोग बाल बाल बचे। ड्राइबर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इस घटना को ले कर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाबत बताया गया है कि गंडक नदी के तरफ से ओवरलोडेड ट्रेक्टर ट्राली लेकर यूपी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में बड़हरवा टोला गांव का पप्पू कुशवाहा तेज रफ्तार से आ रहा था।

संतुलन खोने के कारण ट्रैक्टर एकाएक दारा बिंद के फूस के घर मे घुस गया। इससे घर ढह गया। घर वाले चीखते चिल्लाते हुए घर से बाहर भागे। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीपतनगर गांव होते हुए अवेध खनन करके सैकडों बालू लदी ट्रालियां तेज गति से रोज जाती हैं। ज्यादातर ट्रैक्टरों के ड्राइबर नाबालिग होते हैं। इनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होता। ओवरलोडेड होने के कारण ट्रैक्टरों का ब्रेक भी काम नहीं करता है। इस कारण कोई न कोई घटना होती ही रहती है। गांव के लोगों मुआवजा की मांग को लेकर घंटों रास्ता जाम रखा। थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bal-laden tractor trolley enters house


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2At0SJg

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad