स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्र पर अबला व सबला को प्रतिमाह अनाज व अंडा, दूध वितरण में अनियमितता को लेकर जदयू नेता ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर जांचोपरांत कार्रवाई की मांग किया है। जदयू अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पुण्यदेव राम ने क्षेत्र भ्रमण के पश्चात बताया कि बच्चों की मानसिक व शारीरिक विकास के मद्देनजर आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना की गई। जिससे बच्चे विद्यालय जाने से पहले शिक्षा का प्रारंभिक पाठ पढ़ सके। साथ ही इन केंद्रों पर जाने वाले बच्चों को पौष्टिक आहार देकर इनका शारीरिक विकास किया जा सके। किंतु केंद्र प्रायोजित यह योजना विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से लूट-खसोट बन गई है।
उन्होंने इसका खुलासा करते हुए जांच कर कार्रवाई करने को लेकर एक आवेदन जिलाधिकारी कुंदन कुमार को भेजा है। भेजे गए आवेदन में जदयू नेता ने कहा है, कि आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से अबला व सबला को प्रतिमाह एक किलो चावल, 250 ग्राम दाल, सौ ग्राम सोयाबीन वितरण किया जाता है। वहीं, सरकार से मिलने वाले अंडा व दूध समेत अन्य वस्तुओं को लाभार्थियों को मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। साथ ही कई केंद्र दबंगता व प्रभाव में बलपूर्वक संचालित किए जा रहे है। टीएचआर वितरण में भी कटौती किया जा रहा है। जिसके कारण इस भ्रष्ट कार्यशैली से सूबे की सरकार के मुखिया सुशासन बाबू की छवि धूमिल हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2BcgFfZ

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment