रैक नहीं होने के कारण आज से जाने वाली शहीद एक्स. 3 काे सुबह 7:15 बजे खुलेगी https://bit.ly/2AwaWBh - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Monday, June 01, 2020

रैक नहीं होने के कारण आज से जाने वाली शहीद एक्स. 3 काे सुबह 7:15 बजे खुलेगी https://bit.ly/2AwaWBh

रैक नहीं होने के कारण शहीद ट्रेन एक जून नहीं खुलकर तीन जून को पहलीबार जयनगर से इलेक्ट्रिक इंजन से अपने निर्धारित समय सुबह 7:15 बजे अमृतसर के लिए खुलेगी। एसएम मंगल यादव एवं सीडब्लूएस राम कुमार राय ने इसे पुष्टि करते हुए बताया कि एक जून को जयनगर के लिए अमृतसर से ट्रेन खुलेगी। वह दो मई के करीब 1:30 बजे रात में ट्रेन जयनगर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च के रात शहीद जयनगर पहुंची थी। इसके साथ ही लॉक डाउन शुरू हो गया।

करीब एक सप्ताह बाद रेलवे की वरीय अधिकारी के निर्देश पर शहीद ट्रेन को मेंटिनेंस कर बंद रैक को अमृतसर भेज दिया गया। 71 दिनों के बाद रेल परिचालन शुरू हो रहा है। इसे लेकर लोगों में जहां खुशी है तो वहीं देश मे कोरोना की बढ़ती ग्राफ को लेकर डर भी है। ट्रेन की परिचालन शुरू होने पर लोगों की अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं है। स्टेशन एवं सर्कुलेटिंग एरिया को साफ सफाई शुरू कर दी गई है। स्टेशन में कार्यरत कर्मचारी अपने कार्यो को लेकर एक्टिव हो गए हैं। करीब 72 दिनों के बाद स्टेशन सील से मुक्त हो जाएगा।
किसी भी परिस्थिति में अनाधिकृत व्यक्तियों को गाड़ी में प्रवेश की अनुमति नहीं

यात्री फेस मास्क के साथ ही स्टेशन परिसर में प्रवेश करेंगे। यात्रियों के पास आरोग्य सेतु एप होना जरूरी है। गाड़ी के अंदर केवल आरक्षित टिकट धारी को ही प्रवेश करेंगे। किसी भी परिस्थिति में अनाधिकृत व्यक्तियों को गाड़ी में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी। खुलने वाली ट्रेनों में तथा स्टेशन परिसर में समुचित संख्या में टिकट जांच कर्मी तैनात रहेगी। स्टेशन एवं ट्रेन में कार्यरत सभी रेल कर्मचारी फेस मास्क एवं ग्लब्स का उपयोग करेंगे। दो द्वार खुला रहेगा, एक आगमन, दूसरा निकास।

स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया को बैरियर लगाकर दो भागों में विभाजित किया जाएगा। जिससे आने जाने वाले यात्रियों को सही ढंग से नियंत्रित किया जा सके। स्टेशन में आने जाने वाले यात्री सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करेंगे। सभी टिकट धारी यात्रियो का थर्मल स्क्रिनिंग की जाएगी। आरंभिक स्टेशन पर गाड़ी के निर्धारित समय से दो घण्टे पूव प्लेटफॉर्म पर प्लेस किया जाएगा। गाड़ी की सभी कोचों की समुचित साफ सफाई एवं सेनेटाईजेशन की जाएगा। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर यात्रियो के लगेज का सेनेटाइज भी किया जाएगा।

गाइड लाइन का होगा पालन : एसएम
एसएम मंगल यादव एवं सीडब्लूएस राम कुमार राय ने बताया कि रैक नहीं होने के कारण शहीद एक जून को प्रस्थान नहीं करके तीन जून को अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी। एक जून को जयनगर के लिए शहीद ट्रेन अमृतसर से रवाना होगी। यात्रियों और रेल कर्मचारियों को लॉक डाउन के गाइड लाइन को फ्लो करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Martyr X going from today due to not having rack. 3am to open at 7:15 am


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2yR5YyP

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad