सरकार एक तरफ कोरोना महामारी के समय हर परिवार में राशन कार्ड देने का दावा कर कर रही है और इसके लिए कार्य युद्ध स्तर पर भी चल रहा है। वही छौरही पंचायत के जनता तीन वर्षों से भटक राशन कार्ड के लिए भटक रही है। गौरतलब है कि प्रखंड क्षेत्र की छौरही पंचायत के छौरही गांव के सैकड़ों लोग राशन कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जिन्हें अभी तक कोई लाभ नहीं मिल रहा है।इस बात की जानकारी देते हुए छौरही पंचायत के पंस यासमीन प्रवीन ने बताया कि वर्ष 2017 में इस पंचायत के तकरीबन 100 लोग मधुबनी जाकर राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया। जिसकी प्राप्ति रसीद अभी भी उन लोगों के पास है। लेकिन वर्ष 2017 से 2020 तक किसी भी लोगों का राशन कार्ड नहीं बन पाया।
इस बात को लेकर राशन कार्ड से वंचित लोग प्रखंड कार्यालय व जन प्रणाली वितरण कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। जहां सरकार एक तरफ कोरोना महामारी के समय हर परिवार में राशन कार्ड देने की दावा कर रही है। वही छौरही गांव में सैकड़ों लोग आज भी इससे वंचित है। पंस का कहना यह भी है कि वहीं वर्ष 2020 में राशन कार्ड से वंचित लोगों के सर्वे करने का कार्य जीविका को सरकार द्वारा सौंपा गया है। लेकिन जीविका कार्यकर्ताओं का कहना हैै कि उन्हीं लोगों का राशन कार्ड बनेगा जो जीविका से जुड़ा हुआ है, अन्य लोगों का नहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3dxmGlC

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment