प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत अन्तर्गत शांति चौक पर भाकपा माले नेता व समर्थकों ने राजग सरकार संरक्षित गोपालगंज के रूपनचक जनसंहार के अभियुक्त जदयू के विधायक अमरेन्द्र पांडेय की विधानसभा सदस्यता रद्द कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर नेताओं ने समर्थकों के साथ आक्रोश व्यक्त किया। खेग्रामस के जिला अध्यक्ष संजय राम ने नेतृत्व करते हुए कहा कि नीतीश सरकार के संरक्षण में 24 मई को गोपालगंज जिला के रूपनचक में जनसंहार को अंजाम दिया गया जिससे लेकर पार्टी के तहत राज्यव्यापी विरोध दिवस का आयोजन किया गया है। इस बीच कार्यकर्ताओं ने जनसंहार के मुख्य जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय की विधानसभा सदस्यता रद्द करने।
अविलंब गिरफ्तार करने की मांग करते हुए, जनसंहार पीड़ितों को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने। प्रभावित गांव की सुरक्षा करने को लेकर तत्काल पुलिस कैम्प की स्थापना करने की मांग की गई। अंचल सचिव राम प्रताप पासवान ने जदयू भाजपा गठबंधन सरकार की जमकर आलोचना किया। इस अवसर पर गुड्डू मिश्रा, बचड़ी राम, इस्लाम अंसारी, वीरेंद्र पासवान, भोज राम, बालक पासवान, रमाकांत माझी, जोखन मियाँँ,रामानंद यादव आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2XigEzS

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment