ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रवासियों को मिलेगा प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त चावल https://bit.ly/2TXEQFE - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Monday, June 01, 2020

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रवासियों को मिलेगा प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त चावल https://bit.ly/2TXEQFE

प्रखंड क्षेत्र में जितने भी शहरी व ग्रामीण प्रवासी आए हैं, उन्हें आत्मनिर्भर भारत योजना अंतर्गत मुफ्त अनाज दिया जाएगा। यह अनाज उन्हें संबंधित क्षेत्र में चिन्हित जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के यहां से मिलेगा। प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में शहरी प्रवासी श्रमिकों के लिए वार्डवार 4 डीलरों को चिन्हित किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों के लिए 27 डीलर चिन्हित किए गए हैं।

यह लाभ केवल उन प्रवासी श्रमिकों को ही मिलेगा जो क्वारेंटाइन सेंटरों पर 14 दिनों के लिए आवासित थे व जिनका वहां निबंधन हुआ है। इनको प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल व 1 किलो चना मुफ्त दिया जाएगा। हालांकि अब तक चना का आवंटन प्राप्त नहीं हो सका है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर करीब 3743 प्रवासी श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराई गई है। हालांकि सेंटरों से जैसे जैसे सूची उपलब्ध कराई जाएगी, वैसे वैसे यह आंकड़ा और बढ़ेगा।डीलरों में वितरित हुआ प्रवासी श्रमिकों की सूची|

अनुमंडल कार्यालय में रविवार को प्रभारी एमओ अजय कुमार ने प्रखंड के चिन्हित डीलरों में प्रवासी श्रमिकों की सूची दी। ताकि उन्हें मुफ्त अनाज दिया जा सके। इस दौरान आपूर्ति के कार्यपालक सहायक तन्मय मिश्र, डीलर परमानंद साह, मो. फारूक आदि उपस्थित थे।ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को मिलाकर 31 डीलर हैं चिन्हित | प्रभारी एमओ ने बताया कि मुफ्त अनाज वितरण करने के लिए नगर परिषद व प्रखंड को मिलाकर कुल 31 डीलर चिन्हित किये गए हैं। जिन्हें प्रवासियों में मुफ्त अनाज का वितरण करना है। इसमें प्रखंड के 27 पंचायत के लिए 27 डीलर तथा नगर परिषद के लिए 4 डीलर चिन्हित किए गए हैं।

डीलरों को आवंटित हुआ अनाज
एसडीओ चंदन चौहान ने बताया कि प्रवासियों के बीच अनाज वितरण करने के लिए नरकटियागंज के सभी चिन्हित डीलरों के बीच चावल का आवंटन कर दिया गया है। अनाज का कुल आवंटन 1464.14 क्विंटल है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के लिए कुल 1289.64 क्विंटल तथा शहरी क्षेत्र के लिए कुल 174.50 क्विंटल अनाज आवंटित किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Migrants from rural and urban areas will get 5 kg free rice per person


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2ArpbaN

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad