भाकपा माले नेताओं ने रूपनचक कांड को जनसंहार बताते हुये जदयू के विधायक अमरेंद्र पांडे की विधानसभा सदस्यता खारिज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जगजीवन नगर में विरोध दिवस मनाया। भाकपा माले के जिला नेता सह नगर सचिव कॉमरेड रवीन्द्र कुमार रवि ने कहा कि 24 मई को राज्य सरकार के संरक्षण में गोपालगंज में जनसंहार को अंजाम दिया गया है। जिसके खिलाफ राज्यव्यापी विरोध दिवस का आयोजन किया गया है।
माले नेता ने कहा कि विधायक की गिरफ्तारी, जनसंहार पीड़ितों को एक करोड़ का मुआवजा व 5 गांवों में तत्काल पुलिस कैंप की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में जन संहार करने की छूट मिली हुई है। इसका विरोध करने पर मुकदमा झेलना पड़ रहा है। सरकार सबसे पहले अमरेंद्र पांडे को पार्टी से निकालें व विधानसभा सदस्यता खारिज करवाएं। माले नेता ने कहा कि आज पूरा बिहार अपराधियों के चंगुल में है। सुशासन का चेहरा बेनकाब हो चुका है। अपराधी विकट दौर में भी लोगों की हत्या कर रहे हैं। जब लोग भूख, गरीबी व अन्य कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद रीता रवि, प्रेमशिला देवी, सुनैना देवी, अमर कुमार, प्रभावती देवी आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2XivtlO

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment