मां की तबीयत बिगड़ने पर एएसआई ने छुट्टी के लिए दिया आवेदन, मौत के बाद मिली स्वीकृति https://bit.ly/2X8AtZ4 - VTM Breaking News

  VTM Breaking News

English AND Hindi News latest,Viral,Breaking,Live,Website,India,World,Sport,Business,Movie,Serial,tv,crime,All Type News

Breaking

Post Top Ad


Amazon Best Offer

Wednesday, May 20, 2020

मां की तबीयत बिगड़ने पर एएसआई ने छुट्टी के लिए दिया आवेदन, मौत के बाद मिली स्वीकृति https://bit.ly/2X8AtZ4

कोरोना वायरस की भयावहता के बीच एक ऐसी हृदय विदारक घटना घटित हुई है। जिसमें सभी के मुंह से सिर्फ आह निकलेगा। यह घटना मुरार थाने में पदस्थापित एएसआई राजकुमार सिंह के साथ घटित हो हुई। मुरार थाने में पदस्थापित एसआई की मां फुलपात्रों कुंवर जिनकी उम्र लगभग 75 वर्ष थी उनका देहांत हो गया है। इनकी तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद विगत पंद्रह दिनों पहले मुरार थाने में पदस्थापित एएसआई ने छुट्टी के लिए एसपी के पास आवेदन दिया।

लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था सोमवार को एएसआई की मां इस दुनिया को छोड़कर चल बसी। उन्होंने बताया कि हमने अपनी माताजी को लॉक डाउन से पहले आईजीएमएस हॉस्पिटल पटना में दिखाया था। लेकिन तब सुधार हुआ था। लेकिन अब मेरी मां इस दुनिया में नहीं रही। मैंने अपने कई वरीय पदाधिकारियों को भी बताया कि हमें छुट्टी दे दिया जाए। लेकिन पदाधिकारी भी मजबूर थे। उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं।

कई लोगों ने कहा कि कम से कम आप अपनी वर्दी में अपने गांव देवरिया थाना अवतार नगर जिला छपरा है चले जाएं। लेकिन कर्तव्यपालन करने में वे गांव नहीं जा सके। एएसआई राजकुमार सिंह को कसक और रोने के सिवा कुछ नहीं रह गया है। विडंबना यह कि जबतक छुट्टी स्वीकृत हुई तब तक उनकी मां इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3bK6coz

No comments:

Post a Comment

Please don’t enter any spam link in the comment

Featured post

‘Voodoo Rituals’ and Banana Wars: U.S. Military Action in Latin America https://ift.tt/iGwMz0R

By Unknown Author from NYT Home Page https://ift.tt/p0odGvL

Post Bottom Ad