मंगलवार को पूर्वी सलेमपुर पंचायत की मुखिया मीना देवी की देखरेख में वार्ड संख्या 10 की वार्ड सदस्या संगीता देवी एवं सचिव गौतम गोविन्दा के द्वारा खांड़पर गांव स्थित वार्ड संख्या 10 में परिवारों के बीच प्रति परिवार 4 मास्क एवं 10 रूपये की कीमत की 2 साबुन का वितरण किया गया।
मुखिया ने बताया कि वितरण के दौरान पारदर्शिता रखने एवं सोशल डिस्टेन्स का पालन करने का निर्देश सबको दिया है। पंचायत में जीविका दीदी के मास्क नहीं बनाने पर अन्य स्थानों से व्यवस्था की गयी है। ग्रामीण स्तर पर महिलाओं से मास्क बनवाया जा रहा है। चार से दस नंबर वार्ड तक प्रति वार्ड एक हजार मास्क व साबुन का वितरण किया गया। शेष तीन वार्डों में बुधवार तक मास्क व साबुन वार्ड सदस्यों को उपलब्ध कराया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://bit.ly/2TjEzN2

No comments:
Post a Comment
Please don’t enter any spam link in the comment